बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Heavy Rain Alert: देश के इन राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट, आंधी तूफान से हाल बेहाल

Written by: Best24News

Published:

Heavy Rain Alert: देश की राजधानी दिल्‍ली में गर्मी से हाल बेहाल रहा. पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन ह्यूमिडिटी की वजह से 50 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ.…


Heavy Rain Alert: देश की राजधानी दिल्‍ली में गर्मी से हाल बेहाल रहा. पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन ह्यूमिडिटी की वजह से 50 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ. इस वजह से राष्‍ट्रीय राजधानी के लोग दिन से लेकर रात तक गर्मी से परेशान रहे.

Advertisement

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्‍ली समेत पूरे उत्‍तर और पूर्वी भारत के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया है. ऐसे में लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

दूसरी तरफ, दक्षिण भारत में प्री-मॉनसून की बारिश ने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दयिा है. खासकर इंडियन सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश ने सामान्‍य जनजीवन को पटरी से उतार दिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

IMD की ओर से जारी पूर्वानुमान में फिलहाल बेंगलुरू वासियों को तेज बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है. बिहार और उत्‍तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव आने की संभावना जताई गई है.

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे और दक्षिण कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी के साथ-साथ अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय, कोंकण और गोवा, उत्तरी कर्नाटक, पश्चिम बंगाल (सब-हिमालयन जोन) और सिक्किम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है.

उत्‍तर-प्रदेश और बिहार में तूफानी मौसम

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही बिहार, झारखंड, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवा चलने की संभावना है.

आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज़ हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति से) चलने का पूर्वानुमान है.

असम और मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, केरल और माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज़ हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की गति से) चलने की संभावना है.

इस तरह नेशनल कैपिटल दिल्‍ली में भी मौसम करवट बदल सकता है और आंधी-तूफान के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली की संभावना है. तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, कोंकण और गोवा और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवा चलने की संभावना है.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp