बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Weather Alert: हरियाणा के मौसम में बदलाव , इन जिलों में अगले 4 दिन भारी बारिश अलर्ट

Written by: Best24News

Published:

Haryana Weather Alert: हरियाणा में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है. कहीं चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं, तो कहीं तेज हवाओं और अचानक आई बरसात ने लोगों को हैरान कर…


Haryana 2025 05 19T162531.147
Haryana 2025 05 19T162531.147
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Alert: हरियाणा में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है. कहीं चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं, तो कहीं तेज हवाओं और अचानक आई बरसात ने लोगों को हैरान कर दिया है. अब मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ ने हरियाणा के 10 जिलों के लिए आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही यह भी बताया है कि 19 से 22 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है.  Haryana Weather Alert

Advertisement

19 मई से 22 मई तक बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिन हरियाणा के लिए मौसम के लिहाज से संवेदनशील हो सकते हैं. इस दौरान राज्य के कुछ जिलों में बरसात और तेज हवाओं के साथ मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

19 मई को इन 10 जिलों में हो सकती है बारिश
19 मई को जिन जिलों में 25% तक बारिश के आसार जताए गए हैं, वे हैं:

पंचकुला
अंबाला
यमुनानगर
कुरुक्षेत्र
कैथल
करनाल
फरीदाबाद
पलवल
पानीपत
सोनीपत

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

बाकी 12 जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है.

20 मई को दो हिस्सों में बंटेगा मौसम
20 मई को दो जिलों पंचकूला और यमुनानगर में फिर से 25% तक बारिश के आसार बने रहेंगे. जबकि हरियाणा के बाकी 20 जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है. हालांकि इसी दिन यानी 20 मई को एक बार फिर से राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना बन रही है. जिन 13 जिलों में बारिश की संभावना है, वे हैं:

सिरसा
फतेहाबाद
हिसार
भिवानी
रोहतक
चरखी दादरी
झज्जर
महेंद्रगढ़
रेवाड़ी
गुरुग्राम
पलवल
फरीदाबाद
मेवात
बाकी 9 जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. Haryana Weather Alert

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

22 मई को इन जिलों में फिर से बदलेगा मौसम
22 मई को जिन 10 जिलों में बारिश की संभावना है, वे हैं:

सिरसा
फतेहाबाद
हिसार
भिवानी
रोहतक
झज्जर
गुरुग्राम
फरीदाबाद
पलवल
मेवात
अन्य 12 जिलों में इस दिन भी मौसम शुष्क और गर्म बना रह सकता है.

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
बीते 24 घंटे के अंदर हरियाणा के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया.

सबसे ज्यादा गर्म रहा मेवात, जहां का तापमान 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
वहीं, करनाल में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जहां 3.8 डिग्री की कमी के साथ अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
यह संकेत देता है कि प्रदेश में स्थानीय हवाओं, बादलों की आवाजाही और दबाव प्रणाली के कारण तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है.

बरसात से कहां मिलेगी राहत, कहां बनेगी आफत?
जहां एक ओर बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे सकती है, वहीं तेज हवाएं और आंधी किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए चिंता का विषय बन सकती हैं. विशेष रूप से खुली छतों पर रखे सामान, खेतों में खड़ी फसलें और सड़क पर सफर कर रहे लोग सतर्क रहें. मौसम के अचानक बदलने पर बिजली गिरने या पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं.

क्या करें आम नागरिक?
स्कूल प्रशासन भी मौसम को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें.
बेहतर होगा कि किसान अपने कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थान पर रखें.
लोग अनावश्यक रूप से खुले में न जाएं. खासतौर पर आंधी या तेज बारिश की स्थिति में.
वाहन चालक सतर्कता से चलें. क्योंकि सड़कें गीली या फिसलन भरी हो सकती हैं.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp