Rewari News: बीईओ अशोक कुमार नांदल के स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई

On: July 1, 2026 4:47 PM
Follow Us:
बीईओ अशोक कुमार नांदल के स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई

Rewari News: रेवाड़ी: जिला रेवाड़ी के खंड खोल के बीईओ अशोक कुमार नांदल के खोल से रोहतक स्थानांतरण होने पर खोल के बीईओ, बीआरसी तथा एबीआरसी स्टाफ ने विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। खंड की सबसे वरिष्ठ प्राचार्या संतोष कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में साहित्यकार एवं प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया मुख्य वक्ता रहे।Rewari News

आयोजन समिति के प्रतिनिधि असिस्टेंट पवन कुमार ने अध्यक्षीय संबोधन में जहां श्री नांदल के कार्यकाल को प्रेरक बताया, वहीं मुख्य वक्ता श्री नाहड़िया ने उनके छोटे, किंतु प्रभावी कार्यकाल रचनात्मकता से ओतप्रोत बताया। आयोजन समिति की ओर असिस्टेंट संजय यादव, एबीआरसी अनुराधा चौहान, सुनील प्रधान, दिनेश कुमार ने संस्मरण रखे।

श्री नांदल ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले बहुआयामी सहयोग के लिए सभी का आभार ज्ञापित करते हुए इसे एक यादगार कार्यकाल करार दिया।

ये रहे मौजूद : इस मौके पर खोल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य राजपाल,बीआरपी बबली, मनोज व मेनका, एबीआरसी विनय, योगेश, क्लर्क रवि कुमार, योगदान, विकास, शीशराम अहरोदिया, डाटा ऑपरेटर अनिल कुमार, अकाउंटेंट दिनेश कुमार, प्रशांत, लक्ष्मण,रवि ने विभिन्न प्रभार सभाले। असिस्टेंट पवन कुमार ने सभी का आभार जताया।Rewari News

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now