गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

HAU: छात्रों ने कहा एकता मे बल है, VC को हटाने को लेकर कमेटी देगी फैसला

Written by: सुनील चौहान

Published:

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में छात्रों का 21 दिन पुराना आंदोलन मंगलवार देर रात समाप्त हो गया। प्रशासन और आंदोलनरत छात्रों के बीच समझौता होने पर विश्वविद्यालय…


हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में छात्रों का 21 दिन पुराना आंदोलन मंगलवार देर रात समाप्त हो गया। प्रशासन और आंदोलनरत छात्रों के बीच समझौता होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की 8 में से 7 मांगें मान ली हैं। सबसे अहम मांग—कुलपति (VC) को हटाने पर फिलहाल निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन इस मांग की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें छात्रों को भी शामिल किया जाएगा।HAU

Advertisement

धरना समाप्त कराने में भाजपा विधायक रणधीर पनिहार ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई और आश्वासन दिया कि छात्रों की सभी मांगों को सरकार गंभीरता से पूरा करेगी। इसके बाद छात्रों ने लड्डू बांटकर धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। रजिस्ट्रार को हटाने पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है, लेकिन छात्रों का कहना है कि वे जांच प्रक्रिया में सहयोग करेंगे और निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद रखते हैं।

छात्रों का आंदोलन 11 जून से शुरू हुआ था, जब स्कॉलरशिप में कटौती को लेकर नाराज विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। 10 जून को प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए थे,HAU

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जिनमें से पांच ने सिविल अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट (MLR) भी दर्ज कराई थी। इसके बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट नंबर-4 पर तंबू लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था।

1 जुलाई की रात को जब छात्र VC आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान सहायक प्रोफेसर राधेश्याम, सुरक्षा अधिकारी और अन्य सुरक्षा कर्मियों द्वारा कथित तौर पर लाठीचार्ज किया गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई थी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

हालांकि, आंदोलन के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रशासन द्वारा समझौते का रास्ता अपनाया गया और अब पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई तय की जाएगी।HAU

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp