गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

Haryna Crime News पत्नी की हत्या कर थाने पहुंच गया पति, बोला गुस्से में आकर मार दी कुदाली

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryna Crime News कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन क्षेत्र के गांव जालखेड़ी मे पत्नी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने अपनी…


Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 6
Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 6
Google News Follow us on Google

Haryna Crime News कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन क्षेत्र के गांव जालखेड़ी मे पत्नी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने अपनी 58 साल की पत्नी बाला देवी के सिर में कुदाली मारकर हत्या कर दी थी।

Advertisement

Haryna Crime News आरोपी शव का दाह संस्कार करके सबूत मिटाने की कोशिश में था। मृतका की बहू रूबी के मुताबिक वह 5 अप्रैल सुबह करीब 10 बजे गोबर डालने बाहर गई थी।

तभी अपनी सास बाला देवी की चीख सुन दौडकर अंदर पहुंची। यहां उसकी सास की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। उसके ससुर शिवचरण ने कुदाली मारकर उसकी सास की हत्या कर दी थी। आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए करीब 2 घंटे बाद ही दाह-संस्कार की तैयारी कर दी।
—–

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम
Haryna Crime News वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच में हत्या का खुलासा हो हुआ। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बहू के बयान पर थाना बाबैन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 6 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

 

ये भी पढ़ें:PM Modi के सुशासन व राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धारूहेड़ा में विशाल भंडारा

Haryna Crime News थाना बाबैन के एसएचओ प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया है। आरोपी ने कबूल किया कि पत्नी के साथ उसकी हर रोज विवाद होता था। 5 अप्रैल को उसे ज्यादा गुस्सा आ गया और उसने अपनी पत्नी के सिर में कुदाली मार दी। आरोपी ने रविवार देर शाम खुद सरेंडर कर दिया था। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करना है।

 

ये भी पढ़ें:IGU में मास्टर नेकीराम की जयंती पर कवि सम्मेलन, लोक संस्कृति पर चर्चा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp