गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: एसीबी टीम ने की कार्रवाई: 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया SHO

Written by: Best24News

Published:

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना शहर थानेसर के SHO विनय कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार…


कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना शहर थानेसर के SHO विनय कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर शाम पंचकूला से आई एसीबी टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। फिलहाल आरोपी SHO को पूछताछ के लिए ब्यूरो के कार्यालय ले जाया गया है, जहां कागजी कार्रवाई जारी है।Haryana

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, SHO विनय कुमार ने सिल्वर सिटी निवासी सागर से एक लेनदेन विवाद के मामले में कुल 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता सागर विदेश में होने के कारण अपने साढ़ू अनिल कुमार के जरिए एसीबी को शिकायत दर्ज कराई थी।

सूत्रों के अनुसार, SHO ने पहले ही 3 लाख रुपये वसूल कर लिए थे। बाकी 50 हजार रुपये लेने के लिए उसने शिकायतकर्ता को सर्किट हाउस के पास बुलाया। जैसे ही पैसे हस्तांतरित हुए, एसीबी की टीम ने SHO को रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कुरुक्षेत्र एसीबी की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और सरकारी तंत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp