बुधवार, 4 नवम्बर 2026

New Highway: पटना से गया पहुंचेंगे डेढ़ घंटे में, बनने जा रहा ये नया हाईवे

Written by: Best24News

Published:

New Highway: पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क परियोजना बिहार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। इस हाईवे का कुल काम 99 प्रतिशत से अधिक पूरा हो…


New Highway: पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क परियोजना बिहार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। इस हाईवे का कुल काम 99 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है, और यह जल्द ही आम जनता के लिए खुल जाएगा। यह सड़क एनएच-22 के तहत पटना और जहानाबाद जिले के नाथूपुर से गया के डोभी तक जाएगी, और इसका कुल लंबाई 127 किलोमीटर है।

Advertisement

सड़क के उद्घाटन के बाद, पटना से गया का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे का रह जाएगा, जो पहले काफी लंबा और समय लेने वाला था। इसके खुलने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि झारखंड से भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस सड़क के निर्माण से पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा, खासकर गया जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के कारण।

यह परियोजना 1910.83 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है, जिसमें 05 आरओबी, 20 अंडरपास, 04 फ्लाईओवर और 08 बाईपास भी बनाए गए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp