शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

हरियाणा: कैथल की युवती ने धारूहेड़ा में खाया जहर

Written by: हर्ष चौहान

Published:

हरियाणा: धारूहेड़ा  के नंदरामुपर बास रोड पर कैथल की रहने वाली एक युवती ने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह कमरे पर अकेली ही किराये पर रहती थी तथा धारूहेड़ा…


हरियाणा: कैथल की युवती ने धारूहेड़ा में खाया जहर
हरियाणा: कैथल की युवती ने धारूहेड़ा में खाया जहर
Google News Follow us on Google

हरियाणा: धारूहेड़ा  के नंदरामुपर बास रोड पर कैथल की रहने वाली एक युवती ने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह कमरे पर अकेली ही किराये पर रहती थी तथा धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी।

Advertisement

जानिए कहां की थी रहने वाली

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया मृतका की पहचान कैथल के गांव पिठोना की रहने वाली सविता पत्नी मोनू के रूप में हुई है। वह यहां पर अकेली ही रहती थी। पडोसियों ने जब उसे चारपाई पर बहोश हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पास मिली है जहरीला पदार्थ

सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा की महिला मर चुकी थी। आशंका है उसने काफी देर पहले ही जहर निगला हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी डेड बाडी पहुंचा दी है। उसके परिजनो को सूचित कर दिया गया है। मंगलवार को उनके परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल मरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp