शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana Winter Holidays : स्कूली बच्चों की हुई मौज, इस बार इन दिन से होगी छुट्टियां

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Winter Holidays: हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। हर साल की परंपरा के अनुसार वर्ष 2026 में भी प्रदेश…


Haryana Winter Holidays: हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। हर साल की परंपरा के अनुसार वर्ष 2026 में भी प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक विंटर हॉलिडे घोषित किए जा सकते हैं। यदि यह अवकाश तय कार्यक्रम के अनुसार लागू होता है, तो नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं इस अवधि में पूरी तरह बंद रहेंगी।Haryana Winter Holidays

Advertisement

ठंड के मौसम को देखते हुए यह अवकाश छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। अवकाश को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को पहले से ही शैक्षणिक गतिविधियों की योजना बनाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि छुट्टियों से पहले यूनिट टेस्ट, प्रैक्टिकल परीक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। इसका उद्देश्य यह है कि अवकाश के कारण सिलेबस और शैक्षणिक कैलेंडर पर न्यूनतम असर पड़े और बोर्ड कक्षाओं के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।Haryana Winter Holidays

हरियाणा में शीतकालीन अवकाश का यह संभावित शेड्यूल अभिभावकों के लिए भी राहत भरा माना जा रहा है, क्योंकि ठंड के दिनों में छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में होने वाली परेशानियों से उन्हें निजात मिल सकती है। वहीं छात्र भी लंबे अवकाश के दौरान पढ़ाई के साथ-साथ आराम और पारिवारिक समय का लाभ उठा सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अवकाश के दौरान छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी राहत मिलने की संभावना है। अधिकतर दिनों में शिक्षकों को भी छुट्टी दी जाएगी, जिससे उन्हें नए सत्र और आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय मिल सके। हालांकि शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ विशेष परिस्थितियों में स्कूल स्टाफ को रोस्टर के आधार पर बुलाया जा सकता है। इसमें प्रशासनिक कार्य, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और आवश्यक शैक्षणिक योजना जैसे कार्य शामिल हो सकते हैं।

नही मिलें है सरकारी आदेश‘ हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से शीतकालीन अवकाश को लेकर औपचारिक आदेश जारी होना अभी बाकी है। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को सलाह दी गई है कि वे विभाग की आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करें और उसी के अनुसार आगे की योजना बनाएं। आदेश जारी होते ही स्कूलों में अवकाश का कार्यक्रम आधिकारिक रूप से लागू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp