गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा को जल्द मिलेंगी 375 इलेक्ट्रिक बसें, CM सैनी ने 5 को दिखाई हरी झंडी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana : हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। CM ने कहा कि प्रदेश…


Haryana : हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। CM ने कहा कि प्रदेश के 11 नगर निगम में 375 इलेक्ट्रिक बसें दी जाएगी। इसकी शुरुआत चरखीदादरी से कर दी गई है। CM ने यहां पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

CM ने कहा कि 9 नगर निगमों को 45 इलेक्ट्रिक बसें पहले ही दी जा चुकी हैं। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि राज्य परिवहन के पास 30 प्रतिशत बसें इलेक्ट्रिक हो। सरकार साल 2026 तक ई बस योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी, जो मुख्य रूप से शहरों में चलाई जाएगी।

इसके साथ सीएम ने इस कार्यक्रम की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी सांझा किया है। उन्होंने लिखा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चरखी दादरी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ का भव्य आयोजन किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारे जीवन, समाज और देश की प्रगति के लिए अनिवार्य है। ‘विकसित भारत और विकसित हरियाणा’ की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है, जब हम प्रदूषण और प्लास्टिक मुक्त वातावरण की दिशा में मिलकर प्रयास करें।

CM ने कहा कि हमारी सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर स्तर पर अनेक कदम उठा रही है। इसी कड़ी में आज 5 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp