शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana : सड़कों पर क्यों उतरे हिंदू संगठन, जाने क्या है उनकी मांग ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठनों और व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर…


Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठनों और व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की तथा मोती चौक पर पहुंचकर पुतला दहन किया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी जिला सचिवालय रेवाड़ी पहुंचे, वहा पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपायुक्त को को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

बता दे कि यह प्रदर्शन अग्रसेन चौक से शुरू होकर मोती चौक तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष और प्रमुख व्यापारी राधेश्याम मित्तल ने किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं पर वहां के मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।Haryana

सुरक्षा पर खतरा‘ नारेबाजी करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता और सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। राधेश्याम मित्तल ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा हिंदू समाज बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के साथ खड़ा है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की मांग की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

विरोध प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की तथा मोती चौक पर पहुंचकर पुतला दहन किया।
विरोध प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की तथा मोती चौक पर पहुंचकर पुतला दहन किया।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की मांग: इस मौके पर लोगो ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया जाना चाहिए, ताकि वहां के अल्पसंख्यकों को सुरक्षा मिल सके। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार इस मामले को संयुक्त राष्ट्र संघ में उठाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने की मांग की।

इस प्रदर्शन में मनोनीत पार्षद धीरज शर्मा, रमेश कुमार, सम्मी शर्मा, शिक्षक मनोज वशिष्ठ सहित दर्जनों की संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp