गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम! 27 से शुरू होगी बूंदाबांदी, छठ पर्व से पहले बढ़ेगी ठंड

Written by: Best24News

Published:

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह और शाम के वक्त अब हल्की ठंड महसूस की जा रही है। लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर…


Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम! 27 से शुरू होगी बूंदाबांदी, छठ पर्व से पहले बढ़ेगी ठंड
Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम! 27 से शुरू होगी बूंदाबांदी, छठ पर्व से पहले बढ़ेगी ठंड
Google News Follow us on Google

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह और शाम के वक्त अब हल्की ठंड महसूस की जा रही है। लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। वहीं दोपहर के समय सूरज की धूप से हल्की गर्माहट महसूस होती है जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है।

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक 27 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों में सक्रिय होने जा रहा है। इसका असर दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में भी दिखेगा। शाम तक आसमान में बादल घिरने लगेंगे और रात से लेकर 28 अक्टूबर की सुबह तक कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में इस समय एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो पश्चिमी विक्षोभ को और मजबूत करेगा। 28 और 29 अक्टूबर को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा जबकि रात का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मौसम विभाग का कहना है कि छठ पर्व से पहले ही बारिश और बादलों के कारण मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। 29 अक्टूबर को तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि उस दिन बारिश की संभावना कम रहेगी लेकिन आसमान में बादल बने रहेंगे जिससे धूप कम और ठंडक ज्यादा महसूस होगी।

लोगों को दी गई सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह शाम ठंड से बचाव करने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंडी हवा से बचना चाहिए। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों की कटाई और रखरखाव का काम मौसम को ध्यान में रखकर करें क्योंकि अगले कुछ दिनों तक नमी बनी रह सकती है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp