Haryana Weather Update: दिवाली के मौके पर हरियाणा का बिगड़ा मौसम, IMD ने दिया ताजा अपडेट, जानें पूरी जानकारी

On: March 21, 2026 8:42 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update On the occasion of Diwali the weather of Haryana deteriorated IMD gave the latest update know the complete details

Haryana Weather Update: इस अक्टूबर महीने में हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सुबह-सुबह सर्दी और कोहरे का अनुभव हो रहा है. मौसम ने अचानक करवट ली है. फरीदाबाद में रात के समय पारा काफी नीचे गिर रहा है. इससे लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है. लोग सुबह जब बाहर निकलते हैं तो गर्म कपड़े पहनना जरूरी हो गया है.

फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में ठंड, धुंध और प्रदूषण मिलकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. सबसे ज्यादा प्रदूषण बल्लभगढ़ में है. इसका मुख्य कारण वहां एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य है. सुबह के समय हल्का कोहरा छा जाता है और विजिबिलिटी घट जाती है. हवा की गति भी बेहद धीमी है. पिछले 24 घंटे में हवाएं केवल 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं. इसके कारण प्रदूषण हवा में अटका हुआ है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार पहुँच गया है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है.

फरीदाबाद में दिन के वक्त धूप तेज़ हो रही है. दोपहर में तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है जिससे गर्मी महसूस होती है. लेकिन सूरज ढलते ही तापमान गिरने लगता है और ठंडी हवाएं चलने लगती हैं. इस समय का मौसम दिन में गर्मी और रात में ठंड के मिश्रण वाला बना हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 अक्टूबर तक सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हवाओं की गति कम रहने से प्रदूषण का स्तर फिलहाल नहीं घटेगा. 22 अक्टूबर तक फरीदाबाद और दिल्ली-एनसीआर में हवा में सुधार की उम्मीद नहीं है.

हरियाणा के कई हिस्सों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है. महेंद्रगढ़ में न्यूनतम 15.9 डिग्री, नारनौल में 16.2 और हिसार में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सुबह उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हल्की ठंड रहती है और दिन में धूप से तापमान थोड़ा बढ़ता है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा. इस समय फरीदाबाद और आसपास के लोगों को सलाह दी जाती है कि सुबह की सैर पर गर्म कपड़े पहनें, मास्क लगाएं और प्रदूषण से खुद को बचाएं.

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर

Leave a Comment