रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana Weather: राज्य में दो मानसूनी सिस्टम हुए एक्टिव, आज इन जिलों में होगी तूफानी बारिश

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Weather: हरियाणा में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आज नौतपा की समाप्ति हो रही है ऐसे में आज राज्य में एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिसकी वजह से झमाझम…


हरियाणा के जिलों में जमकर होगी बारिश
हरियाणा के जिलों में जमकर होगी बारिश
Google News Follow us on Google

Haryana Weather: हरियाणा में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आज नौतपा की समाप्ति हो रही है ऐसे में आज राज्य में एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिसकी वजह से झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो हरियाणा के कई जिलों में आज झमाझम बारिश होगी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

नौतपा के आखिरी दिनों में मिली गर्मी से राहत

इस साल नौतपा हर साल के मुकाबले बेहद ही लग रहा है। नौतपा में झमाझम बारिश होती रही है। आज नौतपा की समाप्ति भी बारिश के साथ ही होने वाली है।

5 दिनों तक खराब रहेगा राज्य का मौसम

हरियाणा में दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। अगले 5 दिनों तक राज्य का मौसम खराब रहेगा वही तापमान में भी 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। पंजाब के ऊपर के क्षेत्र में एक चक्रवर्ती गतिविधि बन रही है राज्य के कई इलाकों में बारिश होगी। वहीं तेज हवाएं चलेंगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ होगी बारिश

दो जून की रात से छह जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम से तेज गति की हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में वर्षा और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह (मेवात) और पलवल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में तीन जगह गिरी आसमानी बिजली, जानिए हाल

 

 

 

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp