गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana weather: हरियाणा में मौसम का करवट! घने बादल और जहरीली हवा ने बढ़ाई ठंड की सिहरन

Written by: Best24News

Published:

Haryana weather: हरियाणा में मौसम अचानक करवट ले चुका है. अब सुबह और शाम दोनों समय ठंड महसूस की जा रही है. दिन में भी हल्की ठिठुरन शुरू हो गई है. दिवाली…


Haryana weather: हरियाणा में मौसम का करवट! घने बादल और जहरीली हवा ने बढ़ाई ठंड की सिहरन
Haryana weather: हरियाणा में मौसम का करवट! घने बादल और जहरीली हवा ने बढ़ाई ठंड की सिहरन
Google News Follow us on Google

Haryana weather: हरियाणा में मौसम अचानक करवट ले चुका है. अब सुबह और शाम दोनों समय ठंड महसूस की जा रही है. दिन में भी हल्की ठिठुरन शुरू हो गई है. दिवाली के बाद से प्रदूषण ने भी कहर ढा दिया है. राज्य के तीन शहर देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शामिल हो गए हैं जबकि छह शहर रेड जोन में पहुंच गए हैं.

Advertisement

रातें हुईं ठंडी. तापमान गिरा नीचे

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. महेंद्रगढ़ में तापमान 14 डिग्री और हिसार में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आसमान में बादल छाए रहने और हवाओं की दिशा बदलने से ठंड और बढ़ गई है. सुबह के समय ओस की परत और हल्की ठंडी हवा ने सर्दी के मौसम की दस्तक को और स्पष्ट कर दिया है.

हवा और नमी ने बढ़ाया प्रदूषण का स्तर

राज्य में ठंडी हवाओं और नमी के कारण हवा का प्रदूषण बढ़ गया है. बहादुरगढ़ और धारूहेड़ा इस समय देश के सबसे प्रदूषित शहरों में गिने जा रहे हैं. टूटी सड़कों, लगातार हो रहे निर्माण कार्य, फैक्ट्रियों से निकलते धुएं और वाहनों के उत्सर्जन ने हालात बिगाड़ दिए हैं. पर्यावरण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के छह शहर — बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, मानेसर, फतेहाबाद, अंबाला और करनाल रेड जोन में हैं. वहीं, जींद का एक्यूआई 300 तक पहुंच चुका है, जो प्रदूषण के बेहद खतरनाक स्तर को दर्शाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस बार एक राहत की बात यह रही कि हरियाणा में पराली जलाने के मामले पिछले पांच सालों में सबसे कम दर्ज किए गए हैं. हालांकि पंजाब में ऐसे मामले 12 गुना ज्यादा हैं. इसके बावजूद हरियाणा की हवा ज्यादा प्रदूषित है. विशेषज्ञों के अनुसार इसकी वजह ठंडी हवा, नमी और धीमी हवाओं की गति है. इन परिस्थितियों में प्रदूषण ऊपर नहीं उठ पाता और जमीन के पास ही जमा रह जाता है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 28 और 29 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के हल्के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे और उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी. इससे दिन का तापमान थोड़ा घटेगा जबकि रातें थोड़ी गर्म रहेंगी. 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी. दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा लेकिन रातें सर्द बनी रहेंगी.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp