गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Weather News: हरियाणा के इन जिलों में दिवाली के बाद AQI पहुंचा खतरनाक स्तर, जाने मौसम में मिली राहत या खतरा

Written by: Best24News

Published:

Haryana Weather News: दिवाली की रौनक खत्म हो चुकी है, लेकिन हरियाणा में हवा अब भी धुएं और धूल से भरी हुई है। दिवाली के बाद पूरे देश में अचानक पॉल्यूशन बढ़…


Haryana Weather News AQI reached dangerous levels in these districts of Haryana after Diwali find out whether the weather brought relief or danger
Haryana Weather News AQI reached dangerous levels in these districts of Haryana after Diwali find out whether the weather brought relief or danger
Google News Follow us on Google

Haryana Weather News: दिवाली की रौनक खत्म हो चुकी है, लेकिन हरियाणा में हवा अब भी धुएं और धूल से भरी हुई है। दिवाली के बाद पूरे देश में अचानक पॉल्यूशन बढ़ गया है। हरियाणा ने दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। जींद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 421 पर पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। इस तरह की हवा में सामान्य व्यक्ति भी बीमार पड़ सकता है और दिल या फेफड़े की बीमारी वाले लोगों के लिए यह हवा खतरनाक है।

Advertisement

देश में सबसे अधिक प्रदूषित टॉप 10 जिले में से 8 हरियाणा के हैं। इनमें जींद, धारूहेड़ा (रेवाड़ी), नारनौल, रोहतक, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ (झज्जर), चरखी दादरी और सिरसा शामिल हैं। जींद और धारूहेड़ा में AQI 400 से ऊपर पहुंच गया। वहीं, राजस्थान का भिवाड़ी 7वें और दिल्ली 10वें नंबर पर है। दिवाली की रात हरियाणा के 15 जिलों में AQI 500 तक पहुंच गया था।

रविवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्सिव एक्शन प्लान (GRAP) का दूसरा चरण लागू किया। यदि AQI 201-300 के बीच है, हवा खराब मानी जाती है। 301-400 के बीच हवा बहुत खराब होती है और दूसरा स्टेज लागू होता है। 401-450 के बीच हवा गंभीर मानी जाती है और तीसरा स्टेज लागू होता है। 450 से ऊपर AQI होने पर हवा बेहद गंभीर मानी जाती है और चौथा स्टेज लागू होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मौसम और तापमान की स्थिति
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसार, स्मॉग वायु प्रदूषण के मिश्रण से बनता है जिसमें नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर ऑक्साइड और कार्बनिक कंपाउंड शामिल होते हैं। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन दिन में बादल छा सकते हैं और हल्की ठंड बढ़ सकती है। रात का तापमान सामान्य या थोड़ा ऊपर रहेगा। 21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करनाल में 33.7°C, सबसे कम सिरसा में 30.7°C, और अंबाला में सुबह का तापमान 19°C दर्ज किया गया। हवा की गति 4 किमी/घंटा रहेगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp