गुरूवार, 26 नवम्बर 2026

Haryana Weather Alert: आंधी-तूफान के साथ होगी इस शहरो में झमाझम बारिश, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

Written by: Sunil Rajput

Published:

Haryana Weather Alert : हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के साथ ही 10 व 11 अप्रैल से वर्षा होने की…


Haryana Weather Alert : हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के साथ ही 10 व 11 अप्रैल से वर्षा होने की संभावना है। बता दे कि यह बदलाव दो दिन तक रहेगा। मौसम विभाग का कहना है वीरवार और शुक्रवार को प्रदेशभर (Haryana Rain) में 12 से ज्यादा शहरो में आंधाी के साथ झमाझम बारिश होगी।

तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं: मौसम परिवर्तन के चलते तेज हवाएं चलने की संभावनाएं है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार रात से हवाओं में तेजी से बदलाव हुआ। मौसम विभाग ने बताया की आने वाले दो दिन तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। अधिकतम तापमान जो तेजी से बढ़ रहा है वह कम होने की उम्मीद है।इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद गर्मी फिर से बढ़ेगी और तापमान दोबारा से ऊपर जाएगा।

विज्ञानियों की मानें तो ऐसा तापमान हमेशा अप्रैल माह के अंत तक पहुंचता है। इस बार गर्मी भी जल्द आने से लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लू की चपेट में आने से मरीज भी बढ़ रहे हैं। बिजली की मांग भी बढ़ी है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

जानिए कहां होगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार 10 व 11 अप्रैल को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला आदि कई जगह पर वर्षा होने की संभावना है। इसका प्रभाव प्रदेश के बाकी जिलों पर भी होगा। 11 अप्रैल को भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद आदि जिलों में वर्षा हो सकती है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में तीन जगह गिरी आसमानी बिजली, जानिए हाल

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp