गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Weather Alert: हरियाणा समेत इन राज्यों में आज आंधी-तूफान मचाएगा तबाही , देखें IMD अलर्ट

Written by: Best24News

Published:

 Haryana Weather Alert: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है. मई के आखिरी दिनों में भी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना…


 Haryana Weather Alert: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है. मई के आखिरी दिनों में भी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए 28 मई से 1 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज आंधी, धूल भरी हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. Haryana Weather Alert

Advertisement

दिल्ली में आज आंधी के साथ बारिश के आसार
दिल्ली में बुधवार 28 मई को तेज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. दिन का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है. इस दौरान उमस अधिक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. 29 मई को बिजली गिरने और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. Haryana Weather Alert

नोएडा-गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम?
नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम के बदलाव के संकेत हैं. नोएडा में अधिकतम तापमान 36°C, जबकि गाजियाबाद में 34-35°C तक रह सकता है. दोनों शहरों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. 30 और 31 मई को तेज आंधी और बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. Haryana Weather Alert

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

1 जून तक जारी रहेगा NCR में मौसम का उतार-चढ़ाव
गाजियाबाद में 30, 31 मई और 1 जून को भी मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी है. इन दिनों लोगों को खुले में निकलने से परहेज करने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है. तेज हवाओं से पेड़ गिरने, ट्रैफिक जाम और बिजली आपूर्ति में व्यवधान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. Haryana Weather Alert

हरियाणा में तापमान में थोड़ी राहत, बारिश की संभावना
हरियाणा में भी भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. पहले जहां तापमान 45°C पार जा रहा था, अब यह 40°C के करीब आ गया है. 28 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50% बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इन जिलों में भी होगी हल्की बारिश
कुरुक्षेत्र, करनाल, रेवाड़ी, मेवात, महेंद्रगढ़, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 25% तक बारिश हो सकती है. 29 और 30 मई को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

हरियाणा के इन 7 जिलों में ज्यादा बारिश की उम्मीद
29 मई को जिन जिलों में 50% तक बारिश की संभावना है, वे हैं:

पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा.
30 मई को हरियाणा के लगभग हर जिले में बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

क्या है येलो अलर्ट का मतलब?
येलो अलर्ट का मतलब होता है संभावित खतरनाक मौसम की स्थिति, जिससे जीवन या सामान्य दिनचर्या पर असर पड़ सकता है. लोगों को सतर्क रहने, मौसम अपडेट्स पर ध्यान देने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp