Haryana Weather Alert: रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम सहित इन 12 जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश का अलर्ट

On: July 14, 2026 8:05 PM
Follow Us:
WEATHER ALERT

 

Haryana Weather Alert हिसार/रेवाड़ी: चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार (HAU) और मौसम विभाग ने हरियाणा के 12 जिलों में अगले 3 घंटों के लिए तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

गरज व चमक के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग की अधिसूचना के अनुसार, अगले तीन घंटों के भीतर हरियाणा के दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी हरियाणा: रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और झज्जर। मध्य व पश्चिमी हरियाणा: रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, जींद और हांसी में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी।

 

Haryana Weather Alert
Haryana Weather Alert

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार शाम को राज्य के कई हिस्सों के लिए मौसम पूर्वानुमान (Short-term Weather Forecast) जारी किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले तीन घंटों में हरियाणा के कई जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यानि कई जगह जमकर बारिश होगी।

कई जगह हुई मंगलवार को बारिश: मौसम विभाग की चेतावनी के चलते मंगलवार शाम को रेवाड़ी धारूहेडा सहित छह जिलो में हल्की बारिश हुई। हालांकि सुबह से बादल छाए हुए थे लेकिन हल्की बारिश करके ही बादल लोट गए। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है अभी बारिश का दौर रूका नही है यानि अभी हरियाण के 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now