बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Weather Alert: मौसम का बड़ा यू-टर्न, 6 जून तक बारिश-आंधी का अलर्ट; गर्मी से मिलेगी राहत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Weather Alert: हरियाणा में भयंकर गर्मी के बीच लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हरियाणा के कई जिलों में आज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होगी। कई…


मौसम का बड़ा यू-टर्न, 6 जून तक बारिश-आंधी का अलर्ट; गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम का बड़ा यू-टर्न, 6 जून तक बारिश-आंधी का अलर्ट; गर्मी से मिलेगी राहत
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Alert: हरियाणा में भयंकर गर्मी के बीच लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हरियाणा के कई जिलों में आज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होगी। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे वहीं ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Advertisement

दो पश्चिमी विक्षोभों का दिखेगा असर

3 जून की रात हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ और आज 4 तारीख को भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। दो सिस्टम एक्टिव होने से हरियाणा में झमाझम बारिश की संभावना बन रही है। 6 जून तक ऐसे ही बारिश होती रहेगी।

अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना

आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। गुरुग्राम फतेहाबाद रेवाड़ी मेवात सहित कई जिलों में आज ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है वहीं चमक गरज के साथ बारिश भी होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

तेज हवाओं के चलते सतर्क रहने की सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में खुले स्थानों पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए लोगों को ताजा मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp