गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Village Name Change: हरियाणा के 4 गांवों के बदले नाम, देखें नये गांवों की लिस्ट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Village Name Change: हरियाणा सरकार ने चार और नये गांवों ने नामों में बदलाव कर दिया है। सरकार की तरफ से सोनीपत के गांव धनाना अलादादपुर का नया नाम अब शिवनगरी…


Haryana Village Name Change Names of 4 villages of Haryana changed see the list of new villages
Haryana Village Name Change Names of 4 villages of Haryana changed see the list of new villages
Google News Follow us on Google

Haryana Village Name Change: हरियाणा सरकार ने चार और नये गांवों ने नामों में बदलाव कर दिया है। सरकार की तरफ से सोनीपत के गांव धनाना अलादादपुर का नया नाम अब शिवनगरी और मोहम्दाबाद का नाम प्रेमसुख नगर होगा। इसी तरह यमुनानगर के बिलासपुर का नाम बदलकर व्यासपुर और भिवानी के दुर्जनपुर गांव का नाम बदलकर सज्जनपुर कर दिया गया है। Haryana News

Advertisement

पीएम मोदी को छात्रा ने लिखा था पत्र

 

हरियाणा में विचित्र और अपमानजनक गांवों के नाम बदलने का काम पहली बार वर्ष 2015 में शुरू हुआ था, जब फतेहाबाद जिले की एक 12 वर्षीय छात्रा हरप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि उनके गांव का नाम गंदा है। कहीं पर भी यह नाम बताने में उन्हें शर्म आती है। मामले में संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री ने प्रदेश सरकार को तुरंत कोई कदम उठाने को कहा। इस पर एक्शन लेते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल Manohar Lal ने गंदा गांव का नाम बदलकर अजीत नगर रख दिया। Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

मनोहर सरकार ने बदले थे 18 गांवों के नाम

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इसके बाद गांवों का नाम बदलने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि मनोहर सरकार के करीब साढ़े नौ साल के कार्यकाल में 18 गांवों के नाम बदल दिए गए। मनोहर सरकार की तर्ज पर नायब सरकार भी अब तक चार गांवों के नाम बदल चुकी है। पिछले दस वर्षों में 13 जिलों में कुल 22 गांवों के नाम में परिवर्तन हुआ है।

 

इनमें सबसे ज्यादा जींद जिले में चार गांवों के नाम बदले गए हैं, जबकि यमुनानगर में तीन और हिसार, सोनीपत, करनाल, गुरुग्राम में दो-दो गांवों के नाम बदल दिए गए। भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, सिरसा और फतेहाबाद में एक-एक गांव का नाम बदला गया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

इन गांवों के भी बदले जा चुके नाम

 

पुराना नाम – नया नाम – जिला

  • पिंडारी -पांडु पिंडारा जींद
  • टोडी खेड़ी -सरना खेड़ी -जींद
  • गंदा खेड़ा -गुरुकुल खेड़ा -जींद
  • चुहड़पुर -चांद पुर -जींद
  • किन्नर -गैबी नगर -हिसार
  • कुतिया खेड़ी -वीरपुर -हिसार
  • बाल रंगदान -बाल राजपुतान -करनाल
  • लंढौरा -जयरामपुर -करनाल
  • खिजराबाद -प्रताप नगर -यमुनानगर
  • मुस्तफाबाद -सरस्वती नगर -यमुनानगर
  • मोहम्मदहेड़ी -ब्रह्मपुरी -गुरुग्राम
  • गुड़गांव -गुरुग्राम -गुरुग्राम
  • चमगेहड़ा -देव नगर -महेंद्रगढ़
  • गढ़ी सांपला -सर छोटू राम नगर -रोहतक
  • लूला अहीर -कृष्ण नगर -रेवाड़ी
  • अमीन -अभिमन्युपुर -कुरुक्षेत्र
  • सांघर सरिता -बाबा भूमण शाह -सिरसा
  • गंदा -अजीत नगर -फतेहाबाद

 

गांवों का नाम बदलने के लिए पंचायतें दे सकती हैं सुझाव

 

गांवों का नाम बदलने के लिए पंचायतें सुझाव दे सकती हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत को पहले प्रस्ताव पास करना होगा, जिसमें नाम बदलने का कारण बताना होगा। फिर यह प्रस्ताव खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से उपायुक्त के पास जाएगा। उपायुक्त चाहें तो एक कमेटी बनाकर प्रस्ताव पर रिपोर्ट ले सकते हैं। इसके बाद यह फाइल निदेशालय राजस्व विभाग में जाएगी और फिर सरकार फैसला कर नोटिफिकेशन जारी करेगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp