रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Haryana News: विजीलेंस की बड़ी कार्रवाई, पटवारी अजीत ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में मंगलवार को विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है टीम ने पटवारी अजीत को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे…


Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में मंगलवार को विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है टीम ने पटवारी अजीत को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बता दे कि किसान को अंतिम किस्त देने के लिए पटवारी के भेजा गया, जहां उसके पहुंचते ही आरोपी के सहयोगी गोविंद ने ₹5,000 की रकम ली।Haryana News

Advertisement

यह कार्रवाई गांव भाटला के एक किसान की शिकायत पर की गई, जिसने आरोप लगाया था कि पटवारी ने नक्शा और बदर तैयार करने के बदले कुल ₹9,500 की मांग की थी। किसान पहले ही ₹4,500 दे चुका था। इस कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया हांसी एसडीएम राजेश खोथ की मौजूदगी में हुई, जिन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

योजना के चलते किसान को अंतिम किस्त देने के लिए भेजा गया, जहां उसके पहुंचते ही आरोपी के सहयोगी गोविंद ने ₹5,000 की रकम ली। रकम हाथ में आते ही विजिलेंस टीम ने रासायनिक परीक्षण के माध्यम से रिश्वत की पुष्टि की। परीक्षण के दौरान नोटों के रंग हाथों पर दिखाई देने के बाद अधिकारियों ने पटवारी अजीत और उसके सहयोगी गोविंद, दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की टीम उपविजेता

टीम ने मौके से आवश्यक दस्तावेज और सबूत भी अपने कब्जे में लिए हैं। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp