
Haryana: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया गया था। हाल ही में इसकी चयन प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया गया, आज हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं। एचकेआरएन के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में अनुबंध के आधार पर नियुक्ति मिलती है।
युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर
फिलहाल एचकेआरएन के माध्यम से एक लाख युवा नौकरी कर रहे हैं, पुराने तरीकों से एजेंसी के माध्यम से अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती पर रोक है। अब आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का चयन एचकेआरएन निगम द्वारा ही किया जाएगा, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा संविदा कर्मियों की तैनाती नीति 2022 तैयार की गई है। इन नियुक्तियों को आउटसोर्सिंग नहीं माना जाएगा, बल्कि इन्हें संविदा तैनाती कहा जाएगा।Haryana
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
80 अंकों पर होगा चयन
एचकेआरएन ने 103 प्रकार की श्रेणियों में भर्तियां निकाली थीं, पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर आवेदन करने के लिए भी कहा गया था। अब अभ्यर्थियों का चयन 100 अंकों की जगह 80 अंकों पर होगा।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
वहीं, कुछ समय पहले पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों पर भी रोक लगा दी थी। अगर आप भी ऐसी खबरों की जानकारी चाहते हैं तो हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।
अब ऐसे होगा चयन
हरियाणा कौशल रोजगार निगम में अभ्यर्थियों का चयन 80 अंकों के आधार पर होने जा रहा है, जिसमें से 40 अंक आय के आधार पर होंगे। अगर आपकी आय 1,80,000 से कम है तो आपको 40 अंक मिलेंगे।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
इसी तरह 1 लाख से 1 लाख 80 हजार के बीच आय वाले अभ्यर्थियों को 30 अंक मिलेंगे। अगर आय 1,80,000 से 3,00,000 के बीच है तो आपको 20 अंक मिलेंगे। 3,00,000 से 6,00,000 के बीच आय वाले अभ्यर्थियों को 10 अंक मिलेंगे। कौशल योग्यता के लिए पांच अंक दिए जाएंगे, सीईटी उत्तीर्ण करने पर 10 अंक दिए जाएंगे।Haryana
