Haryana New Highway: जींद से सोनीपत का सफर होगा आसान, जानिए कैसे ?

On: July 31, 2026 9:18 PM
Follow Us:
New Expressway

 Haryana New Highway: हरियाणा वालों के लिए काम की खबर है। जल्द ही नेशनल हाईवे -352 A पर वाहन दौड़ते हुए दिखाई देंगे। यह नया हाईवे जीटी रोड से होकर सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक जाएगा। नए हाईवे का निर्माण दो कार्यों में पूरा हो जाएगा। इसके हाईवे के निर्माण पर करीब 1380 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है।

ग्रीनफील्ड हाईवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) को बड़वासनी के पास जोड़ने वाले नवनिर्मित फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया गया है। जींद की तरफ जाने वाले मार्ग को पहले ही खोल दिया गया था। बता दे कि बड़वासनी के पास मिली कनेक्टिविटी से यूईआर-2 हाईवे अब एनएच-44 और ग्रीन फिल्ड हाईवे से सीधा जुड़ गया है। इसी के चलते अब चंडीगढ़ की तरफ से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों का सफर आसान हो गया है।

यात्रा के समय में एक घंटे की कटौती
ग्रीनफील्ड हाईवे से यूईआर-2 की सीधी कनेक्टिविटी होने से चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले लोगों का अब करीब एक घंटे का समय बचेगा। अब तक गोहाना की तरफ से आने वाले और यूईआर पर चढ़ने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

 

अब आसान होगा सोनीपत से जींद का सफर
पहले चरण में गोहाना से जींद तक सड़क का निर्माण कार्य पूर कर लिया गया है वहीं सोनीपत से गोहाना के बीच इसी साल मार्च महीने में काम पूरा होने की संभावना है। इसके बाद अप्रैल में वाहन चालकों का इस हाइवे पर सोनीपत से जींद तक का सफर सवा घंटे में पूरा हो जाएगा। रेलवे से पावर ब्लॉक मिलने के बाद ही दिल्ली- अंबाला रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर रख दिया जाता है। Haryana New Highway

जल्द शुरू होगा नया हाईवे
अब सोनीपत और जींद ले लाइन पर गार्डर रखने का काम बाकी है। इसके बाद पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा, इसके बाद पहले की तुलना में वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी। NH- 352A को गांव ईसापुर खेड़ी के पास दिल्ली कटरा एक्सप्रेस में से कनेक्ट किया जाएगा। जैसे ही नया हाईवे चालू हो जाएगा, उसके बाद जींद से दिल्ली जाने का सबसे छोटा रास्ता यही बन जाएगा।

 

“यूईआर-2 और ग्रीनफील्ड हाईवे को जोड़ने वाले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर इसे यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। बड़वासनी के पास इस ट्रिपल कनेक्टिविटी से चंडीगढ़, दिल्ली व जींद की तरफ आवागमन करने वाले ट्रैफिक को बड़ी राहत मिलेगी और समय की बचत होगी।”

-भूवनेश कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें