Haryana: हरियाणा में किसान के तीन बेटों ने एक साथ पाई नौकरी, तीनों सगे भाई लगे TGT शिक्षक

On: March 21, 2026 11:48 PM
Follow Us:
success story

Haryana: हरियाणा में किसान के तीन सगे बेटों ने एक साथ नौकरी हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया है। ये तीनों ही नूंह जिले के साकरस गांव के रहने वाले हैं और तीनों का टीजीटी शिक्षक भर्ती में चयन हुआ है।

किसान हाजी शहाबुद्दीन के बड़े बेटे मोहम्मद अरशद, दूसरे बेटे मोहम्मद इरशाद और तीसरे नंबर के बेटे इरफान खान ने गांव साकरस के सरकारी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा के बाद गांव के ही स्कूल से दसवीं तथा दयानंद सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका से 12वीं कक्षा पास की। आगे की पढ़ाई उन्होंने विभिन्न महाविद्यालयों से की।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा साल 2023 में मेवात कैडर के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इस साल मई और जून में कुछ जरूरी प्रक्रिया के बाद 27 जुलाई को जारी भर्ती परिणाम में मोहम्मद अरशद का प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक उर्दू, मोहम्मद इरशाद और इरफान खान का प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक सामाजिक विज्ञान के रूप में चयन हुआ है।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now