गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा CET रजिस्ट्रेशन में आई ये समस्या हुई सही, HSSC चेयरमैन ने कही ये बात

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में CET में रजिस्ट्रेशन में आ रही OTP की समस्या को HSSC ने सही कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन शुरू…


Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में CET में रजिस्ट्रेशन में आ रही OTP की समस्या को HSSC ने सही कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही रात 11.59 बजे कई युवाओं ने इसकी शिकायत की थी।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा- ”काफी अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त मैसेज द्वारा यह संज्ञान में आया था कि CET 2025 रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थियों को ईमेल पर OTP नहीं प्राप्त हो रहा है, जिस पर आयोग द्वारा जांच कर उसे सही कर दिया गया, अभ्यर्थी OTP न प्राप्त होने पर अपने ईमेल का स्पैम फोल्डर जरूर चेक करें।” Haryana News

जानकारी के मुताबिक, वहीं बुधवार रात 11.59 पर Portal ओपन होने के बाद गुरुवार सुबह 10 बजे तक Portal पर 1 लाख 54 हजार 293 युवा आवेदन कर चुके हैं। इसकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। संभावना है कि पहले ही दिन रजिस्ट्रेशन की संख्या 2 लाख से ज्यादा हो सकती है। Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं CET के लिए दूसरे राज्यों के युवा भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं लेकिन उन्हें रिजर्वेशन का लाभ नहीं मिलेगा। इसमें रिजर्वेशन का लाभ सिर्फ हरियाणा के डोमिसाइल वाले युवाओं को ही मिलेगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, आयोग ने CET को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर- 9063493990 जारी किया है। आयोग के चेयरमैन ने कहा कि परीक्षा के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी लेनी हो तो इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। Haryana News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मिली जानकारी के अनुसार, यह CET 3 साल बाद हो रहा है, जिसके जरिए ग्रुप C के लिए भर्ती होगी। CET के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 जून की रात 11.59 बजे तक चलेगी। फीस जमा करने की तारीख 14 जून शाम 6 बजे तक है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp