
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद में औद्योगिक कॉलोनियों जो अवैध रूप से विकसित हो रही थी उन पर प्रशासन का पीला पंजा चला है। जिला नगर योजनाकार एन्फोर्समेंट के दस्ते ने इन अवैध कॉलोनियों का सफाया कर दिया।
एक दिन में दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सीकरी और जाजरू गांव में की गई। Haryana Bulldozer Action
जानकारी के मुताबिक, सीकरी गांव में 17 एकड़ में अवैध औद्योगिक कॉलोनि को धवस्त किया गया। यहां 6 औद्योगिक इकाइयों के अलावा दो चहारदीवारी, दो डीपीसी और आंतरिक सड़क नेटवर्क पहले से ही तैयार किया जा चुका था। Haryana Bulldozer Action
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
मिली जानकारी के अनुसार, विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी निर्माण कार्यों को धूमिल कर दिया। दूसरी कार्रवाई जाजरू गांव में की गई, जहां करीब 3 एकड़ जमीन पर रिहायशी कॉलोनी अवैध रूप से बसाई जा रही थी।
