गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा का बदल जाएगा नक्शा, ये पांच नये जिले बनने वाले हैं

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार जल्द ही 5 नए जिलों का ऐलान कर सकती है। मौजूदा वक्त में हरियाणा में 22 जिले हैं और पांच नए जिले बनने के बाद…


Haryana: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार जल्द ही 5 नए जिलों का ऐलान कर सकती है। मौजूदा वक्त में हरियाणा में 22 जिले हैं और पांच नए जिले बनने के बाद यह संख्या बढ़कर 27 हो जाएगी। जिलों को बनाने या बदलने का अधिकार राज्य सरकार के पास होता है। इस संबंध में सरकार पूरी तैयारी कर चुकी है।

Advertisement

हरियाणा में मौजूदा वक्त में 22 जिलों के नाम- अंबाला, भिवानी, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, करनाल, चरखी दादरी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, पंचकुला, पानीपत, सोनीपत, हिसार, रेवाडी, रोहतक, झज्जर, जींद, सिरसा, यमुनानगर, कैथल और करनाल हैं। जो नए जिले सरकार बनाने जा रही है उनमें- हांसी, डबवाली, गोहाना, असंध और सफीदों शामिल हैं।

हांसी और डबवाली हिसार और सिरसा जिले का हिस्सा हैं, गोहाना सोनीपत जबकि असंध करनाल का और सफीदों जींद जिले का हिस्सा है। किसी भी शहर को जिला घोषित करने के लिए कई मानदंड होते हैं। जैसे- इनमें 10 लाख से ज्यादा की आबादी होनी चाहिए, जिला मुख्यालय से उनकी दूरी 50 किलोमीटर से ज्यादा होनी चाहिए और इसमें तीन से चार तहसीलें होनी चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सैनी सरकार ने बनाई थी उप समिति

नायब सिंह सैनी सरकार ने इन पांच शहरों को जिलों में बदलने के संबंध में 5 दिसंबर, 2024 को एक कैबिनेट उप समिति का गठन किया था। उप समिति के प्रमुख पंचायती मंत्री कृष्ण लाल पंवार थे और इसमें शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी शामिल हैं। इस उप समिति का कार्यकाल 4 मार्च, 2025 को समाप्त हो गया था लेकिन इसे 30 जून, 2025 तक बढ़ा दिया गया था।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मानेसर को भी जिला बनाने की मांग

मानेसर को भी अलग जिला बनाने की मांग सभी राजनीतिक दल कर रहे हैं लेकिन उप समिति ने अभी तक इसे लेकर अपनी अंतिम राय नहीं दी है। यह उप समिति अब पांच नए जिलों की सिफारिश करने के लिए तैयार है।

बीजेपी ने हरियाणा में पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति के वक्त ही संकेत दे दिए थे कि वह पांच नए जिले बनाएगी। जिला बनाने का फैसला प्रशासनिक सुविधा को बढ़ाने और राजनीतिक कारणों से किया जाता है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp