
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, हरियाणा के इस शहर की जल्द किस्मत बदलने वाली है क्योंकि इन 3 बड़े एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द शुरु होने जा रहा है।
यूपी के गोतमबुद्ध नगर में बनने वाले इस एयरपोर्ट को कई लोग जेवर एयरपोर्ट के नाम से भी जानते हैं। अप्रैल 2025 में जेवर एयरपोर्ट कमर्शियल विमानों के लिए खुल जाएगा।
इस एयरपोर्ट के खुलने स दिलली-एनसीआर की तस्वीर बदल जाएगी। इस एयरपोर्ट के खुलने का असर हरियाणा के फरीदाबाद पर भी होने वाला है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
दिल्ली NCR का इंडस्ट्रीयल हब
हरियाणा के फरीदाबाद को दिल्ली एनसीआर का इंडस्ट्रीयल हब भी कहा जाता है। यहां पर कई रेजिडेंशियल सोसाइटी भी मौजूद है। जेवर एयरपोर्ट बनने क बाद फरीदाबाद में विकास में चार चांद लग जाएंगे। जेवर एयरपोर्ट के कारण फरीदाबाद में निवेश, नौकरियों के अवसर और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास काफी तेजी से होगा।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
रेजिडेंशियल और कमर्शियल कनेक्टिविटी
जेवर एयरपोर्ट फरीदाबाद से 38km की दूरी पर है। ऐसे में जेवर एयरपोर्ट शुरु होने से फरीदाबाद में रेजिडेंशियल और कमर्शियल विकास में रफ्तार होगी। जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई Expressway को मंजूरी दी है।
इसमें सबसे पहला नाम FNG (Faridabad-Noida-Ghaziabad) का शामिल है। इससे न सिर्फ जेवर बल्कि दिल्ली से फरीदाबाद पहुंचना आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
3 बड़े Expressway को मिली मंजूरी
जेवर एयरपोर्ट तक जाने के लिए दिल्ली-मथुरा Expressway, फरीदाबाद-KMP Expressway और FNG Expressway का निर्माण किया जा रहा है। इससे दिल्ली NCR में ट्रैवल करना काफी आसान हो जाएगा। वहीं बेहतर रोड कनेक्टिविटी होने से फरीदाबाद में बिजनेस सेटअप करना भी मुश्किल नहीं होगा।
फरीदाबाद से जेवर सिर्फ 20 मिनट में
बल्लभगढ़ सेक्टर 65 में ग्रीनफील्ड Expressway के इंटरचेज पर काम चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। ग्रीनफील्ड Expressway का यह इंटरचेंज DND और KGP(Kundli-Ghaziabad-Palwal) को आपस में जोड़ेगा।
इसके बनने के बाद फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से नोएडा एयरपोर्ट का रास्ता महज 20 मिनट का होगा। आंकड़ों की मानें तो ग्रीनफील्ड Expressway शुरू होने के बाद हर रोज कम से कम 26 लाख लोगों को फायदा होगा।
