गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Teacher Transfer: हरियाणा में जल्द शुरू होने वाले है टीचर्स के तबादले, सामने आया ये बड़ा अपडेट

Written by: Best24News

Published:

Haryana Teacher Transfer: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में तबादलों को लेकर शिक्षकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के लिए एचसीएस संजीव कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त कर…


Haryana Teacher Transfer is going to start soon this big update has come out
Haryana Teacher Transfer is going to start soon this big update has come out
Google News Follow us on Google

Haryana Teacher Transfer: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में तबादलों को लेकर शिक्षकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के लिए एचसीएस संजीव कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। यह आदेश शिक्षा विभाग के एसीएस विनीत गर्ग की ओर से जारी किया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, संजीव कुमार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय कार्यालय में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर तैनात हैं। खबरों की मानें, तो हरियाणा एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से रेशनेलाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव के तहत तबादले शुरू होने हैं। जिसका शिक्षक बेसब्री से इंतजार कर रही है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में पिछले 2 सालों से शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं हुआ है। ऐसे में इस शैक्षणिक सत्र में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की है। जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए कि इस बार शिक्षकों की ट्रांसफर मुहिम चलाई जाए। तय नियमों और जरूरत के अनुसार ही शिक्षकों को बदला जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यह शिक्षकों और बच्चों दोनों के हक में रहेगा। इसी आदेश के बाद विभाग ने 22 जिलों में शिक्षकों के रेशनेलाइजेशन (युक्तीकरण) को लेकर पांच कमेटियां गठित की गई थी, जिनकी ओर से प्रक्रिया पूरी कर ली है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp