शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana : लिफ्ट लेकर चालक को ही बनाया निशाना, जानिए फिर कैसे चढे हत्थे ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: हरियाणा के हांसी में दिल्ली–सिरसा नेशनल हाइवे पर बरवाला फ्लाईओवर के समीप पिकअप चालक से लिफ्ट लेकर लूट की वारदात सामने आई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपितों को…


Haryana: हरियाणा के हांसी में दिल्ली–सिरसा नेशनल हाइवे पर बरवाला फ्लाईओवर के समीप पिकअप चालक से लिफ्ट लेकर लूट की वारदात सामने आई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान संजीव उर्फ संजू (23) और नवीन (30) के रूप में हुई है।Haryana

Advertisement

Haryana दलीप सिंह के अनुसार, वह सिसाय काली रावण गांव से अपनी पिकअप में पराली का तुड़ा भरकर राजगढ़ जा रहा था। बरवाला फ्लाईओवर के पास दो युवक सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए और उन्होंने मदद के लिए गाड़ी रुकवाकर कहा कि उनकी गाड़ी आगे खराब खड़ी है। चालक ने दोनों को गाड़ी में बिठा लिया। करीब आधा किलोमीटर आगे पहुंचते ही पीछे बैठे एक युवक ने उसकी कमर में चाकू लगाकर गाड़ी रोकने को कहा। इसके बाद दूसरा युवक ड्राइवर साइड से उतरकर पीड़ित को सीट से हटाकर बीच में बैठा दिया।Haryana

आरोपियों ने उसकी जेब से तीन हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। थोड़ी दूर बाद पीड़ित को धक्का देकर गाड़ी से उतार दिया और गाड़ी की चाबी लेकर खेतों की ओर भाग गए। शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के कारण दोनों आरोपी रात में पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थीHaryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जानिए कैसे चढे हत्थे: मारपीट कर लूटपाट करने वालों दोनो आरोपियो को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि संजीव पर पहले से चोरी, छीना-झपटी और लूट के कई मामले दर्ज हैं, जबकि नवीन की यह पहली वारदात है। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।Haryana

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp