Haryana: रेवाड़ी में बुझ गया चिराग, दसवीं क्लास के स्टूडेंट ने लगाई फांसी

On: March 21, 2026 7:20 PM
Follow Us:
suicide

Haryana:रेवाड़ी के गांव बेरियावास में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब 16 वर्षीय छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गगन के रूप में हुई है, जो गांव निवासी रामपाल का बेटा था और 10वीं कक्षा का छात्र था।

घटना के समय वह घर के अंदर अपने कमरे में था। परिजनों को जब काफी देर तक उसकी कोई हलचल नहीं दिखी तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा, जहां वह फंदे से लटका मिला। परिवार के लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र ने छत पर लगे हुक में रस्सी बांधकर यह कदम उठाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। स्कूल में पढ़ने वाले साथियों और शिक्षकों में भी शोक व्याप्त है। एक होनहार छात्र के इस तरह अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now