शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana Sports News: खेल संघों को चेतावनी: नये नियम लागू करने के निर्देश

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Sports News: 25 खेल संघों को सख्त आदेश - खेल संघों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति - 18 मार्च को हरियाणा ओलम्पिक संघ की बैठक - 31 मार्च 2026…


Haryana Sports News: 25 खेल संघों को सख्त आदेश – खेल संघों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति – 18 मार्च को हरियाणा ओलम्पिक संघ की बैठक – 31 मार्च 2026 तक संविधान में नियम बदलने अनिवार्य –

Advertisement

 

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में सारे खेल संघों को अब भारत सरकार के नेशनल खेल एक्ट 2025 के नए नियमों को लागू करना अनिवार्य होगा। यदि निर्धारित समय सीमा तक इन नियमों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित खेल संघों की मान्यता रद्द की जा सकती है। Haryana Sports News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

खेल संघों को चेतावनी: नये नियम लागू करने के निर्देश

हरियाणा ओलम्पिक संघ ने प्रदेश की लगभग 25 खेल संघों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश जारी किये हैं कि वे अपने संविधान और कार्यप्रणाली में आवश्यक संशोधन करें। इन नए नियमों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय खेल एक्ट द्वारा 31 मार्च 2026 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।

18 मार्च को बुलाई आवश्यक बैठक – खेल प्रशासन में बड़ा बदलाव –

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कियदि कोई खेल संघ इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे सरकारी सहायता, मान्यता तथा अन्य सुविधाओं से वंचित किया जा सकता है। इस संबंध में मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए 18 मार्च 2026 को हरियाणा ओलम्पिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक भी बुलाई गई है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

खेल संघों को नए नियम अपनाने अब अनिवार्य –

नए नियमों के तहत खेल संघों की कार्यकारिणी में पारदर्शिता, महिला खिलाड़ियों की भागीदारी तथा चयन प्रक्रिया में सुधार पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही खिलाड़ियों को शिकायत और अपील का स्पष्ट अधिकार भी दिया जाएगा, ताकि चयन से जुड़े विवादों का निष्पक्ष समाधान हो सके।
खेल विशेषज्ञों के अनुसार इन नियमों से खेल संघों में पारदर्शिता बढ़ेगी और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp