शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana Special Train: हरियाणा-राजस्थान यात्रियों के लिए बड़ी खबर, दिसंबर में शुरू होंगी नई स्पेशल ट्रेनें

Written by: Best24News

Published:

Haryana Special Train: उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिसंबर महीने में तीन नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला…


Haryana Special Train: हरियाणा-राजस्थान यात्रियों के लिए बड़ी खबर, दिसंबर में शुरू होंगी नई स्पेशल ट्रेनें
Haryana Special Train: हरियाणा-राजस्थान यात्रियों के लिए बड़ी खबर, दिसंबर में शुरू होंगी नई स्पेशल ट्रेनें
Google News Follow us on Google

Haryana Special Train: उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिसंबर महीने में तीन नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। ये ट्रेनें खासतौर पर रेवाड़ी, रींगस और भिवानी से जयपुर तक चलेंगी। इस योजना के तहत रेवाड़ी–रींगस के बीच दो स्पेशल ट्रेनें और भिवानी–जयपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

Advertisement

रेवाड़ी–रींगस स्पेशल ट्रेन सेवा

रेवाड़ी और रींगस के बीच दो तरह की स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पहली ट्रेन नंबर 09633 रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर रींगस सुबह 1:35 बजे पहुंचती है। यह ट्रेन कुल 15 बार दिसंबर महीने में चलेगी। वहीं दूसरी ट्रेन नंबर 09637 सुबह 11:45 बजे रेवाड़ी से चलकर दोपहर 2:45 बजे रींगस पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 13 बार चलेगी।

रींगस से रेवाड़ी के लिए भी दो ट्रेनें उपलब्ध होंगी। ट्रेन नंबर 09634 रींगस से सुबह 2:20 बजे रवाना होकर 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचती है। यह ट्रेन दिसंबर और जनवरी की शुरुआत में कुल 15 ट्रिप करेगी। वहीं ट्रेन नंबर 09638 दोपहर 3:05 बजे रींगस से चलकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी और यह कुल 13 ट्रिप करेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ट्रेन के डिब्बे और रैक की जानकारी

रेवाड़ी–रींगस ट्रेनें 16 डिब्बों वाले DEMU रैक और 10 डिब्बों वाले साधारण रैक से संचालित होंगी। 10 डिब्बों वाले रैक में 8 सामान्य डिब्बे और 2 गार्ड कोच शामिल हैं।

भिवानी–जयपुर स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा, भिवानी से जयपुर के बीच भी रोजाना एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है ताकि दोनों राज्यों के बीच सफर आरामदायक और सुगम हो सके।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

यात्रियों के लिए राहत

इन नई स्पेशल ट्रेनों के आने से हरियाणा और राजस्थान के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। खासतौर पर त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट पहले से बुक कर लें ताकि यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp