Haryana School Winter Vacation: शिक्षा विभाग का कहना है कि प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए बडा फैसला लिया गया है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के छात्रों और अभिभावकों को छुट्टियों जारी करके बड़ी राहत दी है। सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। छुट्टियों की सूचना मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे है।Haryana School Winter Vacation
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
School Holidays: हरियाणा सरकार ने बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से 15 जनवरी तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 16 जनवरी से विद्यालय नियमित रूप से दोबारा खुलेंगे।
जानिए कब तक रहेगा अवकाश्: इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि आदेश के अनुसार, राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा शिक्षा विभाग का कहना है कि प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चों और किशोर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इसी को ध्यान में रखते हुए शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है, ताकि छात्रों को सुबह-सुबह ठंड में स्कूल आने-जाने की परेशानी से राहत मिल सके। इतना ही नहीं शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में साफ किया गया है कि 16 जनवरी 2026, शुक्रवार से सभी विद्यालय नियमित रूप से दोबारा खुलेंगे और शैक्षणिक कार्य सामान्य रूप से शुरू होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश के मुताबिक यह निर्णय प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।Haryana School Winter Vacation
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
छात्रों को मिलेगी छूट
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है। इसके लिए संबंधित स्कूलों को बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल मुखिया और प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि आदेशों की सख्ती से अनुपालना हो। इसके लिए जिला और खंड स्तर के अधिकारियों को भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की पालना नहीं करने वालो पर कार्रवाई होगी। ये भी आदेश दिया गया हैै। Haryana School Winter Vacation

