Haryana School Time: हरियाणा में स्कूलों के समय में बदलाव, कई जिलों में लिया फैसला

On: May 23, 2025 8:33 AM
Follow Us:
_haryana

Haryana School Time: गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले के प्राइमरी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला उपायुक्त के आदेशों पर सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के समय में 31 मई तक परिवर्तन किया गया है।

अब कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों के स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। वहीं अध्यापकों का समय 7 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किया गया है। इस बारे में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने सभी स्कूलों को सूचना जारी की है।

एचटेट की परीक्षा 26 और 27 जुलाई को होगी

पिछले सात माह से लंबित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) अब 26 और 27 जुलाई को होगी। इसकी प्रदेश सरकार से अनुमति मिल गई है। अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा के आयोजन की तैयारियों में जुटा है। परीक्षाएं इस बार भी गृह जिलों में होगी।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now