गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: दलाल ओर भष्ट्राचारियों की अक्ल ठिकाने लगाएगा ‘सतर्क’, AI से लैस कंप्लेंट चैटबॉट की शुरुआत, जानिए कैसे करेगा ये काम

Written by: Best24News

Published:

AI: दलाल ओर भष्ट्राचारियों की अक्ल ठिकाने लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने नया चैटबाट शुरू किया हैं जिसका नाम है 'सतर्क... बता दे कि ​ि इसी को लेकर AI से लैस…


AI: दलाल ओर भष्ट्राचारियों की अक्ल ठिकाने लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने नया चैटबाट शुरू किया हैं जिसका नाम है ‘सतर्क… बता दे कि ​ि इसी को लेकर AI से लैस कंप्लेंट चैटबॉट की शुरुआत की जा चुकी है।AI

Advertisement

प्रदेश भर में भ्रष्टाचारियों व रिश्वतखोरी की शिकायत करना अब और सुविधाजनक व सरल हो गया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने एआई आधारित वाॅट्सएप चैटबाॅट ‘सतर्क’ शुरू किया है। इस वाॅट्सएप ग्रुप में हैलो लिखते ही यूजर को पूरी जानकारी दी जाती है।

हिन्दी व अंग्रेजी में मौजूद विकल्पों पर जाकर किसी भी विभाग के अधिकारी के भ्रष्टाचार की शिकायत की जा सकती है। यूजर को शिकायत करने के तरीकों, हेल्पलाइन नंबरों, रिपोर्ट समेत आधा दर्जन विकल्पों की जानकारी दी जाती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जिस विकल्प पर क्लिक किया जाता है, तुरंत उससे संबंधित पूरी जानकारी यूजर के सामने आ जाती है।

चैटबाॅट सतर्क शुरू: एंटी करप्शन ब्यूरो ने अपने एक्स हैंडल पर एआई आधारित चैटबाॅट सतर्क शुरू किया है। ब्यूरो ने एक स्कैनर जारी किया है। इसे स्कैन करते ही यह यूजर को एक वाॅट्सएप पर ले जाता है, यहां हैलो लिखते ही यूजर को भ्रष्टाचार की शिकायत करने के संबंध में पूरी जानकारी दी जाती है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इसमें ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर, जीमेल पर शिकायत करने के लिए ईमेल एड्रेस, वाॅट्सएप पर चैट करने के लिए वाॅट्सएप नंबर, एसीबी व स्टेट विजिलेंस कार्यालयों की लोकेशन की जानकारी दी जाती है। यूजर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी विकल्प पर जाकर किसी भी विभाग में रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकता है।

एसीबी के अधिकारी ने बताया कि इससे लोगों को सुविधा प्रदान की गई है, ताकि लोग आसानी से भ्रष्टाचार पर चोट कर सकें। इससे सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने चैटबाॅट सतर्क शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसना व पारदर्शिता लाना है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

चैटबाॅट सतर्क में ये हैं विकल्प

 

  • सबसे पहले हैलो लिखते ही भाषा विकल्प : हिन्दी या अंग्रेजी
  • विकल्प चुनें
  • रिपोर्ट करप्शन
  • टोल फ्री नंबर्स
  • क्या माना जाता है एक भ्रष्ट गतिविधि
  • शिकायतकर्ता के अधिकारी
  • सरकारी निर्माण भवन व सड़कें आदि के संबंध में
  • कर चोरी की शिकायतों की रिपोर्ट करना
  • फरार व्यक्तति का विवरण

 

  • एसीबी और एसीबी के कार्यालय, संपर्क और स्थान
  • इस तरीके से करें शिकायत
  • टोलफ्री नंबर : 18001802022
  • वाट्सएप नंबर : 9417891064
  • ईमेल आइडी : acb @ hry.nic.in

लिखित शिकायत करने के लिए पता : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निदेशक ब्यूरो, प्लाट नंबर एक
सेक्टर-23, पंचकूला, हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो ने चैटबाॅट सतर्क शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसना व पारदर्शिता लाना है। इस सेवा के जरिये शिकायतकर्ताओं को यूजर फ्रेंडली प्लेटफाॅर्म उपलब्ध करवाना है। वाॅट्सएप नंबर 9417891064 के चैटबाॅट सतर्क के जरिये शिकायत करने के तरीकों से लेकर भ्रष्टाचार की परिभाषा तक की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराई जाती है।

– आलोक मित्तल, एडीजीपी, एंटी करप्शन ब्यूरो

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp