बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana : सरपंचों की हुई बल्ले बलले, CM सैनी ने दिया ये तोहफा

Written by: Best24News

Published:

Haryana:  हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने ग्राम पंचायतों को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। हरियाण के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि गांवों को विकास की…


Haryana:  हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने ग्राम पंचायतों को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। हरियाण के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार कई नए अहम कदम उठा रही हैं । क्योकि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के गांव प्रदेश की विकास नीति के केंद्र बिंदु बन चुके हैं। Haryana

Advertisement

सरपंचों को दिया ये तोहफा: हरियाणा में सरपंचों की भूमिका को मजबूत करते हुए नायब सैनरी सरकार ने उन्हें अब बिना टेंडर के 21 लाख रुपये तक के विकास कार्य कराने की अनुमति दी है. पंचायत मंत्री ने बताया कि इस निर्णय से पंचायतें पहले से अधिक स्वायत्त और सशक्त होंगी. साथ ही जिला परिषदों को भी सीधे फंड जारी कर उन्हें विभागीय कार्यों की मंजूरी का अधिकार सौंपा गया है.Haryana

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पंचायतों को मिली इतनी बड़ी भागीदारी: कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि हरियाणा में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं को इतनी मजबूत और सक्रिय भागीदारी दी गई है। यह सत्ता के विकेंद्रीकरण का सशक्त उदाहरण है।

बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य: हरियाणा सरकार की प्राथमिकता अब ग्रामीण विकास पर केंद्रित है। गांवों की फिरनियों को पक्का किया जा रहा है। इतना ही नहीं स्वच्छ पेयजल, सार्वजनिक पुस्तकालय, तालाबों का सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में लगातार प्रयास
हरियाणा सरकार गांवों के समग्र विकास को लेकर गंभीर है. राज्य सरकार का मानना है कि जब तक गांव मजबूत नहीं होंगे. तब तक राज्य का विकास अधूरा रहेगा. इसी सोच के साथ अब हर गांव को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योजनाएं तैयार की जा रही हैं.

पंचायती राज दिवस पर घोषित हुई कई विकास योजनाएं: बता दे कि 24 अप्रैल 2025 को राज्य सरकार ने ‘राष्ट्रीय पंचायती दिवस’ को प्रदेश स्तर पर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर ‘राज्य ग्राम उत्थान समारोह’ आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया. उन्होंने इस मौके पर 368 करोड़ रुपये से अधिक की ग्राम विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp