शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana Roadways ने इस जिल से शुरू की सीधी बस सेवा, सालासर जाना हुआ आसान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोनीपत जिले से राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सालासर धाम के लिए सीधी बस…


Haryana Roadways ने इस जिल से शुरू की सीधी बस सेवा,  सालासर जाना हुआ आसान
salasar-balaji-mandir-ka-itihas-and-darshan-time
Google News Follow us on Google

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोनीपत जिले से राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सालासर धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस नई सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें अब सालासर धाम पहुंचने के लिए बार-बार बस बदलने की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा।Haryana Roadways

Advertisement

रोहतक और दिल्ली होकर यात्रा करने की परेशानी से राहत

अब तक सालासर जाने वाले यात्रियों को पहले रोहतक या दिल्ली पहुंचना पड़ता था, जहां से उन्हें बस बदलनी पड़ती थी। सामान के साथ यात्रा करना महिलाओं और बच्चों के लिए खासकर परेशानी भरा होता था। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्री एक ही बस में सुरक्षित और आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।Haryana Roadways

बता दें कि लंबे समय से लोग इस रूट पर सीधी बस सेवा की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। यह बस सेवा हरियाणा रोडवेज भिवानी डिपो की ओर से संचालित की जा रही है। बस भिवानी से रवाना होकर लोहारू, राजगढ़ और अन्य प्रमुख मार्गों से होते हुए सीधे सालासर धाम पहुंचेगी। इससे न केवल भिवानी शहर बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रोजाना चलेगी बस, तय समय और रूट
हरियाणा रोडवेज की यह बस रोजाना सुबह 9:00 बजे सोनीपत बस स्टैंड से रवाना होगी। यह बस सोनीपत–रोहतक–भिवानी–लोहारू होते हुए सीधे सालासर धाम पहुंचेगी। रास्ते में पड़ने वाले कस्बों और गांवों के यात्रियों को भी इस सेवा का सीधा लाभ मिलेगा।

वापसी का समय भी तय
वापसी में यह बस अगले दिन सुबह 8:00 बजे सालासर धाम से सोनीपत के लिए रवाना होगी, जिससे तीर्थयात्रियों को रात्रि विश्राम और पूजा-अर्चना के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।रोडवेज ने सोनीपत से सालासर का किराया मात्र 430 रुपये निर्धारित किया है। यह किराया प्राइवेट टैक्सी और अन्य साधनों की तुलना में काफी किफायती है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों, बुजुर्गों और महिलाओं को खास राहत मिलेगी।Haryana Roadwatys

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

खासकर सालासर बालाजी में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह सेवा काफी उपयोगी साबित होने की उम्मीद है इस रूट पर यात्रियों की लगातार मांग और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। सीधी बस सेवा शुरू होने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।Haryana Roadwatys

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp