गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

हरियाणा व राजस्थान के लोगो को हरियाण रोडवेज का तोहफा, खाटू श्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू, जानिए किराया व शेड्यूल

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा व राजस्थान के लोगो को हरियाण रोडवेज का तोहफा दिया है। खास तोर से महेंद्रगढ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब आखिरकार पूरी…


हरियाणा व राजस्थान के लोगो को हरियाण रोडवेज का तोहफा दिया है। खास तोर से महेंद्रगढ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब आखिरकार पूरी हो गई है। नए बस स्टैंड के उद्घाटन के तुरंत बाद हरियाणा रोडवेज ने नांगल चौधरी से खाटू श्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है।नई बस सेवा का रूट पहले की किसी भी बस से बिल्कुल अलग होगा इतना बस का किराया भी कम किया गया ताकि ज्यादा से लोग खाटू बाबा के दर्शन करने जा सके।

Advertisement

बता दें कि मंगलवार से नियमित रूप से नांगल चौधरी से नारनौल होते हुए राजस्थान के कई गांवों को जोड़ते हुए खाटू श्याम जी मंदिर तक पहुंचेगी। इससे हरियाणा और राजस्थान दोनों राज्यों के श्रद्धालुओं को सीधा और सुगम सफर मिलेगा।

ये रहेगा रूट: यह बस नांगल चौधरी से लुजोता, शहबाजपुर, दोस्तपुर, दोखेरा होते हुए राजस्थान के दलपतपुरा, रामपुरा, खरकड़ा, पाटन, नीमकाथाना, चला, खंडेला मोड़, पलसाना और खाटू मोड़ होते हुए खाटू श्याम जी पहुंचेगी। इस रूट से उन ग्रामीण क्षेत्रों को सीधी बस सुविधा मिलेगी जहां लोग अब तक निजी वाहनों पर निर्भर थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

राजस्थान के लोगो केा होगा फायदा: ये हरियाणा रोडवेज की बस मंगलवार से नियमित रूप से नांगल चौधरी से नारनौल होते हुए राजस्थान के कई गांवों को जोड़ते हुए खाटू श्याम जी मंदिर तक पहुंचेगी। इससे हरियाणा और राजस्थान दोनों राज्यों के श्रद्धालुओं को सीधा और सुगम सफर मिलेगा।

जानिए रूट व किराया: बता दे कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस का समय ऐसा रखा गया है कि भक्तजन सुबह 10:30 बजे नांगल चौधरी से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे तक खाटू श्याम जी पहुंच सकेंगे। दर्शन के बाद शाम 3:30 बजे बस खाटू श्याम से वापसी करेगी और शाम 6:30 बजे नांगल चौधरी पहुंच जाएगी। इसके बाद बस नारनौल जाएगी, जहां इसका रात्रि ठहराव रहेगा। विभाग ने किराया भी किफायती रखा है—नांगल चौधरी से 135 रुपये और नारनौल से 160 रुपये।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp