गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Roadways Bus: हरिद्वार जाने वालों की बल्ले-बल्ले, कैथल से दौड़ेगी रोजाना 9 बसें

Written by: Best24News

Published:

Haryana Roadways Bus: सावन महीन में हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान बनाने के लिए हरियाणा परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। हरियाणा के कई शहरों से हरिद्वार के लिए…


Haryana Roadways Bus: सावन महीन में हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान बनाने के लिए हरियाणा परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। हरियाणा के कई शहरों से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरु की जा रही है। इस समय बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार जाने के लिए रवाना होते हैं।

Advertisement

हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू
कैथल से हरिद्वार के लिए रोडवेज विभाग द्वारा सुबह से दोपहर तक अलग-अलग समय पर 9 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें पहली बस सुबह 5 बजकर 40 मिनट तो वहीं आखिरी बस का संचालन दोपहर 3 बजे रहेगा। इन बसों में वाया ढांड से होकर जाने पर प्रति व्यक्ति किराया 325 रुपये और वाया पिहोवा होकर जाने वाली में किराया 340 रुपये रहेगा।

कैथल बस स्टैंड प्रभारी निरंजन सिंह ने बताया कि यहां से हरिद्वार के लिए पहली बस सुबह 05.40 बजे, फिर 05.50 बजे, 07.40 बजे, 09.40 बजे, 10.40 बजे, 11.40 बजे, 01.30 बजे, 2 बजे और आखिरी बस दोपहर 3 बजे रवाना होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp