गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Roadways Accident: हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, एक छात्र की मौत

Written by: Best24News

Published:

Haryana Roadways Accident: हरियाणा के हिसार जिले के राजली गांव के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस पलट गई। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि कई सवारियां घायल…


Haryana Roadways Accident: हरियाणा के हिसार जिले के राजली गांव के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस पलट गई। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि कई सवारियां घायल है।

Advertisement

यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की एक बस हिसार की ओर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से बचने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के समय बस में करीब 65 यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे। जब बस राजली गांव के पास पहुंची तो ड्राइवर ने सड़क पर अचानक गिरे एक पेड़ को देखा। पेड़ से टकराने से बचने के लिए उसने बस को कच्चे रास्ते की ओर मोड़ा, लेकिन कीचड़ में फिसलकर बस पलट गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हादसे के तुरंत बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में राजली गांव निवासी 20 वर्षीय छात्र खुशी मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई।

चार छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp