
Haryana Roadways: हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों में मिलने वाली किराए की छूट के लिए नया नियम लागू किया है. अब बुजुर्गों को 50% किराए की छूट लेने के लिए National Common Mobility Card (NCMC) बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है. पहले तक यह सुविधा वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र के आधार पर मिलती थी. लेकिन अब यह कार्ड अमान्य घोषित कर दिया गया है.
कैशलेस सफर को बढ़ावा देने की पहल Haryana Roadways
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया है. इसके तहत अब बसों में कैश से टिकट नहीं बनाए जाएंगे. बल्कि इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन के जरिए टिकट बनाए जाएंगे. यात्री को अपने NCMC कार्ड को रिचार्ज कराना होगा. जिससे कंडक्टर मशीन में टैप करके उन्हें रियायती टिकट जारी कर सके.Haryana Roadways
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
NCMC कार्ड क्या है और क्यों हुआ जरूरी? Haryana Roadways
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) एक ऐसा कार्ड है जिसे देशभर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक समान रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है. यह कार्ड ATM की तरह काम करता है और इसे बैंक खातों से लिंक कर रिचार्ज किया जा सकता है. हरियाणा में अब इसी कार्ड से वरिष्ठ नागरिकों को आधे किराए की छूट दी जाएगी.
वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र अब नहीं होगा मान्य
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
अब तक बुजुर्गों को वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र दिखाकर रोडवेज बसों में रियायत मिलती थी. लेकिन अब से यह पहचान पत्र किसी भी छूट के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा. NCMC कार्ड ही एकमात्र विकल्प होगा. जिससे छूट प्राप्त की जा सकती है.
कार्ड बनवाने की प्रक्रिया
NCMC कार्ड बनवाने के लिए बुजुर्गों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. यह प्रक्रिया बेहद आसान है:
ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरें
आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र और पता प्रमाण जैसी आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें
सफल वेरिफिकेशन के बाद कार्ड पोस्ट के जरिए घर भेजा जाएगा
जो यात्री रोडवेज कार्यालय से कार्ड बनवाते हैं. उन्हें वहीं से कार्ड अपडेट कर दिया जाएगा
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
रिचार्ज कराना होगा जरूरी Haryana Roadways
NCMC कार्ड से छूट पाने के लिए कार्ड को पहले रिचार्ज कराना होगा. यात्री इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, बैंकिंग सेवा या रोडवेज कार्यालय से रिचार्ज करा सकते हैं. बिना रिचार्ज कार्ड से छूट का लाभ नहीं मिलेगा.
कंडक्टर इसी कार्ड से काटेंगे टिकट
बस में सफर के दौरान कंडक्टर NCMC कार्ड को मशीन में स्कैन कर टिकट काटेगा. इसी कार्ड के जरिए 50% किराए की छूट अपने आप लागू हो जाएगी. इससे न सिर्फ टिकटिंग प्रक्रिया तेज होगी. बल्कि धोखाधड़ी और मैनुअल एंट्री की समस्या भी खत्म होगी.
कैशलेस सिस्टम से यात्रियों को क्या लाभ?
सुरक्षा: नकद लेनदेन से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी
समय की बचत: टिकट बनाने में अब कम समय लगेगा
पारदर्शिता: हर लेनदेन का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा
सरलता: एक ही कार्ड से देशभर में कहीं भी यात्रा की सुविधा
