गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Rains: हरियाणा में थोड़ी देर में बदल सकता है मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

Written by: Best24News

Published:

Haryana Rains: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है और बारिश शुरू…


Haryana Rains Weather may change in Haryana in a short while there will be heavy rain in these districts yellow alert issued
Haryana Rains Weather may change in Haryana in a short while there will be heavy rain in these districts yellow alert issued
Google News Follow us on Google

Haryana Rains: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है और बारिश शुरू हो सकती है।

Advertisement

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 2 जुलाई को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा राजधानी चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।

बारिश से तापमान में आई गिरावट

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। हरियाणा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस सिरसा में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस नारनौल में दर्ज किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp