
Haryana : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि इस वर्ष मानसून समय से पहले आने की संभावना है। इसलिए अधिकारी समय रहते अपनी सभी तैयारियां पूरी कर लें।
गुरुग्राम में जलभराव की समस्या न आए इसके लिए जल निकासी के लगभग 125 मुख्य निकासी प्वाइंट को चिह्नित किया गया है और अभी से इसके आस—पास सफाई व्यवस्था पर कार्य किया जाना आवश्यक है।
राव नरबीर ने कहा कि वे स्वयं निरंतर जीएमडीए नगर निगम, राजस्व व आपदा प्रबंधन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके लिए अलग से एक टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
राव नरबीर कल गुरुग्राम में छ: मल जल शोधन संयंत्रों का दौरा करेंगे, जिनमें मुख्य रूप से धनकोट गांव के निकट खेड़की रोड पर 4.5 किलोमीटर लंबी एसटीपी चैनल, कालियावास गांव के निकट मकरोड़िलिया रोड पर एसटीपी चैनल का मध्य भाग,
बाढ़सा एम्स के निकट एसटीपी चैनल के पम्प हाउस का निरीक्षण, बादली-गुरुग्राम रोड़ पर ड्रेन नबंर- 8 पर मुंडाखेड़ा पम्प हाउस, याकुबपुर गांव के निकट सौंधी रोड पर एसटीपी चैनल का निरीक्षण तथा एमईटी सिटी के निकट एसटीपी चैनल के पम्पिंग स्टेशन -2 का निरीक्षण शामिल है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
