शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana Pollution: हरियाणा के इस जिले में प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी, AQI 402 पार, आंखों में जलन से लोग परेशान

Written by: Best24News

Published:

Haryana Pollution:  एनसीआर की तरह ही अब बहादुरगढ़ का हाल भी बहुत चिंताजनक हो गया है। यहां की हवा दिन-ब-दिन और जहरीली होती जा रही है। सोमवार सुबह बहादुरगढ़ का वायु गुणवत्ता…


Haryana Pollution:  एनसीआर की तरह ही अब बहादुरगढ़ का हाल भी बहुत चिंताजनक हो गया है। यहां की हवा दिन-ब-दिन और जहरीली होती जा रही है। सोमवार सुबह बहादुरगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 402 दर्ज किया गया, जबकि रविवार दोपहर 3 बजे यह खतरनाक 439 तक पहुंच गया था। इस जहरीली हवा ने लोगों का दम घोंट रखा है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू होने के बावजूद हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बहादुरगढ़ देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से एक बनता जा रहा है।

Advertisement

घरों के अंदर भी सांस लेना हुआ मुश्किल

बहादुरगढ़ में पिछले दिनों AQI की स्थिति भी बहुत खराब रही है। वीरवार को 466, शुक्रवार को 388 और शनिवार को 300 दर्ज किया गया था, जिससे लोगों को उम्मीद थी कि कुछ राहत मिलेगी। लेकिन रविवार को हवा फिर से बेहद खराब हो गई और AQI 400 के ऊपर पहुंच गया। प्रदूषण की धुंध के कारण न केवल बाहर बल्कि घरों के अंदर भी सांस लेना मुश्किल हो गया है। दृश्यता कम हो गई है और आंखों में जलन जैसी समस्या हो रही है।

GRAP नियमों के बावजूद हालात खराब

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के तहत हर तरह के निर्माण कार्यों और कूड़ा जलाने पर पूरी तरह रोक है। इसके बावजूद बहादुरगढ़ में कूड़ा जलाना और निर्माण कार्य जारी हैं। जिला प्रशासन ने पहली से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई ऑनलाइन कर दी है ताकि बच्चों की सुरक्षा हो सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रशासन की कार्रवाई और चेतावनी

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के रीजनल ऑफिसर शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि अवैध फैक्ट्रियों को बंद करने का काम जारी है। टूटी सड़कों और कूड़ा न डालने के नियमों के उल्लंघन पर एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और नगर परिषद को नोटिस भेजे जा चुके हैं। तापमान गिरने के साथ प्रदूषण और बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को और ज्यादा परेशानी हो सकती है।

चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे घर के अंदर रहें, मास्क पहनें और बाहर निकलने से बचें। सांस संबंधी बीमारियों वाले खास सावधानी बरतें क्योंकि यह प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। बहादुरगढ़ में प्रदूषण की इस गंभीर स्थिति से निजात पाने के लिए प्रशासन और जनता दोनों को मिलकर कदम उठाने होंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp