गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Pollution: हरियाणा के चार शहर टॉप प्रदूषित, स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा, जानिए कौन-कौन से शहर प्रभावित

Written by: Best24News

Published:

Haryana Pollution: दीवाली के बाद से हरियाणा में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के टॉप 5 प्रदूषित शहरों में से 4 हरियाणा के हैं। इन शहरों की हवा सांस…


Haryana Pollution: हरियाणा के चार शहर टॉप प्रदूषित, स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा, जानिए कौन-कौन से शहर प्रभावित
Haryana Pollution: हरियाणा के चार शहर टॉप प्रदूषित, स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा, जानिए कौन-कौन से शहर प्रभावित
Google News Follow us on Google

Haryana Pollution: दीवाली के बाद से हरियाणा में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के टॉप 5 प्रदूषित शहरों में से 4 हरियाणा के हैं। इन शहरों की हवा सांस लेने लायक नहीं रही। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 324, धारूहेड़ा 307 और पानीपत 306 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा का एक्यूआई 324 रहा। पंजाब की सीमा से लगे फतेहाबाद में हवा सबसे जहरीली बनी हुई है। यहाँ का AQI 329 तक पहुंच गया है। इन शहरों में सांस लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जा रहा है।

Advertisement

तापमान और मौसम की जानकारी

शनिवार को नारनौल की रात सबसे ठंडी रही। यहाँ तापमान 14.6 डिग्री तक गिर गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को मौसम बदलने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में बादल छाए रहेंगे और हवा की गति तेज होने से प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

वायु गुणवत्ता और ग्रेडेड रिस्पांस प्लान (GRAP)

19 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांसिबल एक्शन प्लान (GRAP) का चरण 2 लागू किया था। अगर AQI 201 से 300 के बीच है, तो हवा खराब मानी जाती है और GRAP का पहला स्टेज लागू होता है। AQI 301 से 400 के बीच होने पर हवा बहुत खराब मानी जाती है और GRAP का दूसरा स्टेज लागू होता है। AQI 401 से 450 के बीच होने पर हवा गंभीर श्रेणी में आती है और तीसरा स्टेज लागू होता है। अगर AQI 450 से ऊपर चला जाए तो हवा बेहद गंभीर मानी जाती है और चौथा स्टेज लागू होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp