Breaking News
HTET New Guidelines: HTET परीक्षा की तारीख घोषित, इस गलती पर तुरंत रद्द होगा एग्जाम Rewari News: धारूहेड़ा की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन हरियाणा के वन विभाग के Inspector Leelu Ram Suspended , जानिए क्या है मामला ? अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन ? Haryana Government Scheme: 50 रुपये में 5 लाख! हरियाणा सरकार ने शुरु की शानदार योजना, देखें Rewari News: धारूहेड़ा में कर्मचारी की संदिग्ध मौत GLS Bawal Tragedy: कागजों में चल रहे थे सुरक्षा उपकरण, मालिक सहित 8 पर FIR Bhiwadi News: तिजारा में दवा संकट पर फूटा पेंशनर्स का गुस्सा, प्रशासन को सौंपा चेतावनी भरा ज्ञापन Rewari News: सफाई के अभाव में बदहाल हुए कालाका के वाटर टैंक, बढ़ा बिमारी का खतरा Big accident Rewari: एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत, बुझ गया चिराग

Haryana Politics: भाजपा में बड़ा बदलाव! हेमंत चौबे बने नारनौल मंडल अध्यक्ष, युवाओं में जोश दोगुना

On: March 21, 2026 8:26 PM
Follow Us:
Haryana Politics: भाजपा में बड़ा बदलाव! हेमंत चौबे बने नारनौल मंडल अध्यक्ष, युवाओं में जोश दोगुना

Haryana Politics: भारतीय जनता पार्टी ने नारनौल मंडल का नया अध्यक्ष हेमंत चौबे को नियुक्त किया है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र राव ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हेमंत चौबे का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने की शुभकामनाएँ दीं। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा नेता और सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका का मिला पुरस्कार

हेमंत चौबे लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे पहले भाजपा जिला सह-प्रवक्ता और मंडल महामंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बजरंग दल जिला संयोजक के रूप में भी कार्य किया है। संगठन में अपनी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले चौबे ने अब तक कई सफल कार्यक्रमों का संचालन किया है। पार्टी ने उनके लगन, निष्ठा और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हेमंत चौबे के नेतृत्व में मंडल स्तर पर पार्टी की गतिविधियाँ और भी सशक्त होंगी।

वरिष्ठ नेताओं ने जताया विश्वास और शुभकामनाएँ दीं

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र राव ने कहा कि हेमंत चौबे की कार्यशैली, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी ईमानदारी पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की यह पहल संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगी। वहीं, नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे ने राज्य अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, जिला अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र राव, पूर्व मंत्री प्रो. रामविलास शर्मा, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव और प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राकेश शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे जिम्मेदारी

अपने संबोधन में हेमंत चौबे ने कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाना उनका प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। चौबे ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा-आधारित संगठन है, जहाँ कार्यकर्ता ही उसकी असली ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों के लिए संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया और कहा कि वे हर समय जनता और पार्टी के बीच सेतु का कार्य करते रहेंगे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

HTET परीक्षा की तारीख घोषित, इस गलती पर तुरंत रद्द होगा एग्जाम

HTET New Guidelines: HTET परीक्षा की तारीख घोषित, इस गलती पर तुरंत रद्द होगा एग्जाम

HTET New Guidelines: हरियाणा में शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। BSEH ने HTET 2025 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। HTET 2025 परीक्षा 13 और 14 जून को आयोजित होगी। इस बार 2 लाख 45 हज़ार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पूरे राज्य 820 परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

2 दिन में तीन शिफ्ट में होगा एग्जाम

बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगा।13 जून को एक शिफ्ट में परीक्षा होगी, जबकि 14 जून को सुबह और शाम दोनों सत्रों में अभ्यर्थी एग्जाम देंगे।परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

20 सवाल छोड़े तो सीधा रद्द होगी परीक्षा

इस बार बोर्ड ने OMR शीट को लेकर सख्त नियम लागू किया है।यदि कोई अभ्यर्थी OMR शीट में 20 से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर खाली छोड़ता है, तो उसकी पूरी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।बोर्ड का कहना है कि यह फैसला परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और बाद में OMR भरने जैसी संभावित घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षकों को राहत

बोर्ड की ओर से यह भी साफ किया गया है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी हुई है, उन्हें HTET परीक्षा ड्यूटी से बाहर रखा जाएगा।इस फैसले से शिक्षकों पर अतिरिक्त दबाव कम होगा और वे अपने विभागीय कार्य आसानी से कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्रों पर रहेंगे कड़े इंतजाम

HTET परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।बोर्ड की ओर से जिलों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

Inspector Leelu Ram Suspended

हरियाणा के वन विभाग के Inspector Leelu Ram Suspended , जानिए क्या है मामला ?

Inspector Leelu Ram Suspended : हरियाणा के यमुनानगर जिले में खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई के मामले में हरियाणा वन विभाग ने बडी व सख्त कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, हरियाणा की ओर से जारी आदेश के अनुसार कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव विहार के इंचार्ज वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

हजारों पेड़ों की अवैध कटाई का मामला आया सामने: बता दे कि यमुनानगर के कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव विहार क्षेत्र में खैर के हजारों पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया था। जाचं में सच्चाई मिलने के बाद विभाग ने ये कारवाई की है। Inspector Leelu Ram Suspended

3253 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई: शिकायत में विभागीय जांच की गई जिसमें 3253 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की पुष्टि हुई। इसी के चलते इंचार्ज वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर लीलू राम को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई : बता दे जांच में पाया गया था बडे स्त्र पर पेडो की कटाई की गई है। विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कलेसर क्षेत्र में कुल 3253 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की गई है। इनमें 1473 नए कटान और 1780 पुराने कटान के मामले शामिल पाए गए।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जानिए क्या था मामला: बता दे हरियाणा के युमनागनर में वन विभाग को कलेसर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई की शिकायतें मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, हरियाणा के निर्देश पर मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) गुरुग्राम की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति गठित की गई ।

रिपोर्ट के आधार पर वन विभाग की जांच में यह दोषी मिला। कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही मानते हुए हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियमों के तहत लीलू राम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पंचकूला निर्धारित किया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध कटाई में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आगामी दिनों में और सख्त कार्रवाई की जा सकती है। जल्द ही एक ओर रिपोर्ट ओर प्रस्तुत की जाएगी जिसमें इससे जुडे लोगो के नामों का खुलासा होगा।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन ?

​रेवाड़ी: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रेवाड़ी इकाई द्वारा सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के मनमाने निर्धारण और इसके कारण उपभोक्ताओं के हो रहे आर्थिक शोषण के विरुद्ध किया गया।

 

​प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एक गैर-राजनीतिक संगठन के रूप में ‘ग्राहक जागरण’ के माध्यम से उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे की ओर आकर्षित करना था।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

​संगठन की प्रमुख मांगें:

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन
  • ​सरकार द्वारा MRP निर्धारण के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नियम एवं दिशा-निर्देश तैयार किए जाएं।
  • ​प्रत्येक वस्तु के पैकेट पर ‘फर्स्ट सेलिंग प्राइस’ (निर्माता द्वारा निर्धारित मूल्य) अंकित करना अनिवार्य हो।
  • ​निर्माता कंपनियों द्वारा अनुचित तरीके से बढ़ाकर तय किए गए MRP पर रोक लगे, जिससे आम ग्राहक का आर्थिक शोषण बंद हो।

​धरना प्रदर्शन के उपरांत, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त के माध्यम से भारत सरकार को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन में उपभोक्ताओं के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता संरक्षण कानून में आवश्यक सुधारों की मांग की गई है।​संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक जनहित में यह मुहिम जारी रहेगी।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन

इस अवसर पर संगठन के हरियाणा प्रांत अध्यक्ष डॉ आर बी यादव, जिला अध्यक्ष विपिन ढींगरा, भिवानी विभाग प्रभारी तरुण सिकरवाल,सचिव धीरज जांगड़ा, जिला संगठन मंत्री कृष्ण कुमार, दिनेश सैनी, अनिल, बिहारी लाल, हंसराज ,धर्मेंद्र, दिनेश, एडवोकेट नितेश, एडवोकेट सुनीता, एडवोकेट सरला एडवोकेट बीरेन,एडवोकेट संजीव, रमेश सचदेवा, रामकिशोर, सरदार निका सिंह,अतुल बत्रा, डॉ प्यारेलाल, दिनेश कपूर, बलराज, यशपाल, दयाराम, तेजपाल, सभी सदस्य एवं जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।

 

50 रुपये में 5 लाख! हरियाणा सरकार ने शुरु की शानदार योजना देखें

Haryana Government Scheme: 50 रुपये में 5 लाख! हरियाणा सरकार ने शुरु की शानदार योजना, देखें

Haryana Government Schemeहरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के लोगों के लिए कई शानदार योजनाओं की शुरुआत की गई है। अब राज्य सरकार के द्वारा व्यापारियों को राहत देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। यह एक बीमा योजना है और इस योजना के जरिए कारोबारी को दुर्घटना, आग लगने की घटना और प्राकृतिक आपदा जैसी घटनाओं में सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता दिया जाएगा। इस योजना के लिए आप ₹50 देकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

दुर्घटना होने पर मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लाभ

सरकार की व्यापारी बीमा योजना के तहत अगर किसी व्यापारी की दुर्घटना में मौत हो जाती है या वह स्थायी रूप से दिव्यांग हो जाता है, तो उसे व्यापारी के परिवार को ₹500000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य व्यापारियों को राहत देना है।

आगजनी और प्राकृतिक आपदा में भी मिलेगी मदद

नई योजना के तहत व्यापारियों के माल या स्टॉक को आग, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर भी सरकार आर्थिक सहायता देगी। कारोबार के वार्षिक टर्नओवर के आधार पर 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा (Haryana Government Scheme)

इस योजना के अंतर्गत आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत आप ऑनलाइन आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दे कि पहले इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 रखी गई थी लेकिन अब आवेदन की तिथि को बढ़ाकर  31 मई 2026 कर दिया गया है। 31 तारीख तक आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

व्यापारियों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील

जिला प्रशासन ने सभी पात्र व्यापारियों से समय रहते योजना में आवेदन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यह योजना मुश्किल समय में व्यापारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित हो सकती है। यह योजना व्यापारियों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है।

बावल: सर्च अभियान में कंकाल मिलने पर कंपनी में पहुुचे डीसी व एसपी

GLS Bawal Tragedy: कागजों में चल रहे थे सुरक्षा उपकरण, मालिक सहित 8 पर FIR

GLS Fire News: रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित जीएलएस (GLS COMPANY BAWAL) कंपनी में पाचं दिन दो कर्मचारी के कंकाल मिले है। लापरवाही के चलते तीन श्रमिकों की मौत होने के चलते पुलिस कंपनी मालिक, एचआर हेड और प्लांट हेड सहित अन्य प्रबंधकों पर लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या मामला दर्ज किया है।GLS Fire News

 

बता दें 19 मई को जीएलएस (GLS COMPANY BAWAL)  कैमिकल कंपनी में भीषण आग लगी थी। आगजनी के चलते कंपनी परिसर में 6 कर्मचारी आग में झुलस गए थे। वहीं धर्मेंद्र व सतेंद्र के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इतना ही गंभी रूप से घायल हरि बाबू को दिल्ली रैफर किया गया था जहां पर उपचार के दोरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी।GLS Fire News

रविवार को मिले दो कर्मचारियो के कंकाल: 19 मई से दो कर्मचारी लापता चल रहे थे। पाचं दिन चले सर्च अभियान के (GLS COMPANY BAWAL) चलते दो कर्मचारियों के नर कंकाल मिले। अब कंकालों का पोस्टमॉर्टम और डीएनए परीक्षण परिवार के साथ कराकर पहचान सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि प्रबंधन रिपोर्ट के अनुसार ये धमेंद्र व सतेंद्र हो सकते है। क्योकि घायल हुए छह कर्मयारियो के बाद ये ही दो कर्मचारी गायब थे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
GLS COMPANY BAWAL
GLS COMPANY BAWAL

कंपनी प्रबंधन का लगाई फटकार: धारूहेड़ा में दो साल 16 मार्च 2024 को प्रबधन की लापरवाही से ब्लास्ट हुआ था जिसमें बीस दिन के दौरान 14 कर्मचारियो की दर्दनाक मौत हो गई थी। बार बार लापरवाही से हो हरे हादसों के बावजूद प्रबंधन ने सबक नहीं लिया। सबसे अहम बता यह है कंपनी में न तो फायर सिस्टम ठीक था तथा ही सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम थे।

सर्च अभियान में क्यो हुई देरी: जैसे ही टीम कंपनी पहुंची तो कंपनी ओर से कर्मचारियों की सूची (GLS COMPANY BAWAL) और उस ब्लॉक में मौजूद केमिकल्स की जानकारी नहीं दी गई। यानि सब राम भरोसे काम करवाया जा रहा है। जबकि जहां पर हादसा हुआ है वहां टैक्नीकल कर्मचारी ही लग सकते है। समय पर जानकारी समय पर नहीं मिलने कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी देरी हुई। अब कंकाल मिलने पर रेवाड़ी के डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा ने कंपनी प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई थी।GLS Fire News

सिर्फ दिखावा, धरातल पर सुरक्षा नहीं: लोगो का कहना है सरकार की ओर से सुरक्षा विभाग व श्रम विभाग बनाए हुए है। क्या कभी किसी भी कपंनी में सुरक्षा की अनदेखी व कर्मचारियो पर हो रहे अन्याय यानि लापरवाही को लेकर कोई मामला दर्ज किया गया है। जी नहीं केवल हादसा होने के बाद ही जनता को संतुष्ट करने के लिए कार्रवाई की जाती है। सबसे जिस कंपनी में केमिकल काम होता है ओर वहां पर सुरक्षा उपकरण ही सक्रिय नहीं है तो साफ जाहिर कि मनुष्य की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है।

 

चार कर्मचारियो की हालत गंभीर: बता दे कंपनी में आग में झुलसने के कारण दो कर्मचारियों के जले हुए अवशेष पांच दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार रात को निकाले जा सके। वहीं, चार कर्मचारी अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। जो कि 19 मई को आगजनी में झुलस गए थे।GLS Fire News

GLS COMPANY BAWAL
GLS Bawal Tragedy

क्यों होती है कंपनी पास: कोई कंपनी लगाने पर सुरक्षा मापदंउ चैक करने के बाद ही उत्पादन की अनुमति देने को प्रावधान है। लेकिल इस कंपनी में पता चला है कि आग लगने वाले ब्लॉक में इमरजेंसी गेट पर्याप्त बड़ा नहीं था। ऐसा नहीं है कंपनी में कार्यरत कर्मचारियो ने सुरक्षा के लिए कोई मांग नहीं रखी हो कंपनी प्रबंधन ने उचित सुरक्षा उपाय अपनाए होते और कर्मचारियों की बार-बार दी गई सूचनाओं पर ध्यान दिया होता, तो इस हादसे को टाला जा सकता था।GLS Fire News

फायर सिस्टम फेल, बडी अनदेखी: कंपनी में केवल उत्पादन पर ही फोक्स किया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। (GLS COMPANY BAWAL) कंपनी में लगा फायर सिस्टम काम नहीं कर रहा था और किसी भी फायर सिस्टम पाइप में पानी नहीं आ रहा था। इसके अलावा, कंपनी के मैनेजमेंट और उच्चाधिकारियों ने बचाव अभियान के दौरान कोई मदद नहीं की अगर मदद होती तो सर्च अभियान को तेज किया जा सकता था।GLS Fire News

 

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now