गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Police: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो पर कसा शिकंजा, मई माह में 19270 वाहनों के किए चालान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Police: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो पर रेवाडी पुलिस ने बडी कार्रवाई की है। मई माह में 19270 वाहनों के किए चालान करते हुए वाहन मालिकों पर 08 करोड़ 77 लाख 11…


Haryana Police: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो पर रेवाडी पुलिस ने बडी कार्रवाई की है। मई माह में 19270 वाहनों के किए चालान करते हुए वाहन मालिकों पर 08 करोड़ 77 लाख 11 हजार जुर्माना किया है। रेवाड़ी पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडकर हवाबाजी एवं ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी चलाने वालों के साथ-साथ यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है।

Advertisement

जिसके मध्यनजर जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुये केवल मई माह 2025 मे 19270 वाहनों के चालान करते हुए 115 वाहन इंपाउंड किए गए है।Haryana Police

इन वाहनों में मुख्यतः 13 बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल, 178 ब्लैक फिल्म वाहन, 2272 रॉन्ग पार्किंग, 7778 विदाउट हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 2879 विदाउट नंबर प्लेट, 263 विदाउट हेलमेट, 23 विदाउट सीट बेल्ट, 3096 ट्रिपल राइडिंग, 190 ड्रिंकिंग ड्राइविंग, 4 प्रेशर हॉर्न बजाने पर, 107 ऑवर स्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 549 एवं 2434 लेन चेंज करने के वाहन शामिल है। साथ ही इन पर 08 करोड़ 77 लाख 11 हजार 900/- रुपए का जुर्माना किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रेवाड़ी पुलिस का उद्देश्य रेवाड़ी की सड़कों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सड़क हादसो को रोकना है। रेवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए मई माह में विभिन्न सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिला रेवाड़ी की आम जनता से अपील की है कि सभी यातायात नियमों की पूरी तरह से पालना करें, तेज रफ्तार में गति सीमा को न तोड़े, प्रेशर होरन न बजाएं, रोड के बीच में अपने वाहन को कभी भी ना रोके, वाहन को मोड़ते समय हमेशा इंडिकेटर का प्रयोग करें, तेज आवाज में गाड़ी के अंदर संगीत ने बजाएं, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाए, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

नशा करके वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल रेवाड़ी पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है।Haryana Police

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस ने बताया कि यातायात थाना प्रभारी सहित सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के बकाया चालान को भरवाना सुनिश्चित करें तथा चालान न भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

पुलिस विभाग की तरफ से सभी वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि जिन वाहनों के ट्रैफिक चालान लंबित है वे समय रहते इन्हें भरना सुनिश्चित करें अन्यथा पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। पुलिस प्रशासन की और से आमजन से अपील करते हुए कहा गया है कि वे जल्द से जल्द ट्रैफिक चालान भरना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें यात्रा के दौरान कोई असुविधा ना हो।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इसके अलावा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और ट्रैफिक नियमों की पालना करना हम सभी की जिम्मेदारी है, इसलिए आमजन भी अपनी जिम्मेदारी समझे। अक्सर वाहन चालक बाजारों में अपने दुपहिया और चौपहिया वाहनों को सड़क के बीच में या फिर बेतरतीब तरीके से खड़े कर जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। सभी लोग अपने वाहनों को पार्किंग स्थान पर ही खड़ा करें। जिससे कि ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े। रेवाड़ी पुलिस आप की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp