गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Police Job: बेरोजगार युवाओ की बल्ले बल्ले, हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में किया बदलाव

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Police Job: हरियाणा पुलिस में 5600 पुरुष एवं महिला कॉन्स्टेबल भर्ती का विज्ञापन वापस होगा। सरकार ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) को इसकी मंजूरी दे दी है। अब इस पुलिस भर्ती…


Haryana Police Job: हरियाणा पुलिस में 5600 पुरुष एवं महिला कॉन्स्टेबल भर्ती का विज्ञापन वापस होगा। सरकार ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) को इसकी मंजूरी दे दी है। अब इस पुलिस भर्ती के लिए CET-2025 के बाद नया नोटिफिकेशन निकाला जाएगा।

Advertisement

बता दें कि हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए हरियाणा पुलिस भर्ती 2024 से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 16 अगस्त 2024 को प्रकाशित किए गए 5600 पुलिस सिपाही पदों के विज्ञापन को सरकार ने वापस लेने की मंजूरी दे दी है।

HSSC ने 16 अगस्त 2024 को इन पुलिस भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया था। राहत की बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके युवाओं को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उन्हें आगामी भर्ती में शामिल होने की अनुमति होगी। साथ ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) पास करने वाले नए आवेदक इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसके अलावा, पहले रिटिन एग्जाम में सिर्फ पदों की संख्या के चार गुना आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान था, मगर अब 10 गुना को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान होगा। इसलिए, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में ज्यादा से ज्यादा आवेदकों को शामिल किया जा सकेगा। ताकि, लिखित परीक्षा के लिए 10 गुना उम्मीदवार उपलब्ध हो सकें।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp